Etah Car Accident News: 100 की स्पीड में चल रही कार पलटी, मौके पर 3 की मौत!

etah-car-accident-news-today-3dead

Etah Car Accident News: 100 की स्पीड में चल रही कार पलटी, मौके पर 3 की मौत!

etah car accident news 100 की स्पीड में चल रही कार पलटी मौके पर 3 की मौत

Etah Car Accident News: उत्तरप्रदेश के एटा शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही हैं। वहां एक तेज रफ्तार कार 15 फिट दूर गड्ढे में जा गिरी , जिसमें मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। कार की तेज रफ्तार होने की वजह से वो पहले पेड़ से टकराई फिर 3 बार पलटी खाकर गड्ढे में गिर गई। वहां आसपास मौजूद लोगों ने कार का दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला।

3 की मौत 2 घायल

कार में सवार मामा- भांजे समेत एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। चीख- पुकार सुनकर वहां मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कार के दरवाजे को तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे यात्री

घटना का एक वीडियो सामने आया, जिसमें कार की हालत देखी जा सकती है। वहीं एक किशोर जमीन पर पड़ा तड़पता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि, कार में सवार सभी लोग गुरुग्राम से मैनपुरी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में यह हादसा हो गया।

मैनपुरी के निवासी थे कार सवार

पुलिस ने मृतकों की पहचान कर उनके परिजन को सूचना दे दी है। मृतकों की पहचान शिवम यादव (21), उनके मामा सुमित यादव (23) और मनकी (19) के रूप में हुई है। वहीं, राहुल (28) और खुशबू (22) घायल हैं। ये सभी लोग मैनीपुर के रहने वाले हैं। यह हादसा 7 फरवरी की सुबह करीब साढ़े 8 बजे जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर मलावन थाना क्षेत्र में हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कैसे हुई दुर्घटना?

प्रत्यक्षदर्शी शिव कुमार घटना को अपने आंखो से देखा उन्होंने बताया कि- “मैं अपने गांव सकीट जा रहा था, तभी अचानक कार बेकाबू होकर पलट गई। इसके बाद मैंने चिल्लाकर स्थानीय लोगों को बुलाया। फिर कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन कार अंदर से लॉक थी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें 10 से 15 मिनट लग गए, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज भिजवाया।”          

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।