काला चश्मा पहनकर CM योगी ने खेली होली, UP में होली की धूम

cm-yogi-sunglasses-up-holi-celebrations

काला चश्मा पहनकर CM योगी ने खेली होली, UP में होली की धूम

काला चश्मा पहनकर cm योगी ने खेली होली up में होली की धूम

CM Yogi Holi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में होली के पावन अवसर पर भक्ति और उत्साह से भरा उत्सव मनाया। मुख्यमंत्री योगी ने पारंपरिक ढंग से होली खेलते हुए मंदिर की गौशाला में गायों और बछड़ों के साथ रंगों की मस्ती की, जिससे पूरा परिवेश रंग-बिरंगा हो उठा।

काला चश्मा पहनकर CM योगी ने खेली होली

गायों के साथ होली

सुबह से ही गोरखनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर के पुजारियों से आशीर्वाद लिया। पुजारियों ने उन्हें टीका लगाकर शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गौशाला पहुंचे। उन्होंने अबीर और गुलाल लेकर गायों और बछड़ों पर रंग लगाया। योगी आदित्यनाथ ने गायों को गुड़ भी खिलाया। 

CM का स्वैग

होली पर सीएम योगी का अलग ही स्वैग नजर आया है। वे काला चश्मा लगाकर होली खेलते नजर आए। CM योगी ने गोरखपुर में कहा कि आज हर सनातनी कर रहा आनंद की अनुभूति कर रहा है। त्योहार तभी अच्छे से मनाए जाते हैं, जब समाज में शांति, भाईचारा होता है। उत्तर प्रदेश और पूरा देश इसी भरोसे के साथ आगे बढ़ रहा है।

CM Yogi Holi: होली की धूम

इधर, सांसद रवि किशन ने स्वयंसेवकों को अबीर लगाया और फगुआ भी गाया। अयोध्या में रामलला पर फूलों की होली खेली गई। वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ है। लोग गुलाल और रंग से होली खेल रहे हैं।

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।