CM Yogi Announcement: लाखों कर्मचारियों को CM ने दी सौगात, टॉपर छात्रों को लेकर बड़ा एलान!

cm-yogi-announcement

CM Yogi Announcement: लाखों कर्मचारियों को CM ने दी सौगात, टॉपर छात्रों को लेकर बड़ा एलान!

cm yogi announcement लाखों कर्मचारियों को cm ने दी सौगात टॉपर छात्रों को लेकर बड़ा एलान

CM Yogi Announcement: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UP के लाखों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। CM ने इन कर्मचारियों की सेवा, श्रम अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के गठन के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा - वर्तमान में आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत कार्मचारियों को वेतन में कटौती, समय से भुगतान न होना, EPF/ESI जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ न मिल पाना, पारदर्शी चयन प्रक्रिया का अभाव, उत्पीड़न की शिकायतें मिलती हैं। 

CM Yogi Announcement: CM ने दी सौगात

CM योगी ने यह भी निर्देश दिए कि आउटसोर्सिंग निगम के माध्यम से होने वाली सभी नियुक्तियों में नियमानुसार आरक्षण प्रावधानों का पालन किया जाए। इसी प्रकार, मेडिकल सुविधा, मातृत्व अवकाश, दुर्घटना बीमा, पेंशन और पारिवारिक पेंशन सहित सभी लाभ निगम के माध्यम से सुनिश्चित किये जाएं। Read More: UP Board Result 2025: 10वीं में यश और 12वीं में महक बनीं टॉपर, लड़कियों ने फिर मारी बाजी मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनने जा रहे इस निगम के माध्यम से 3 पक्षीय समझौते के तहत विभाग, निगम और आउटसोर्सिंग एजेंसी के बीच समन्वित रूप से सभी प्रक्रियाएं संचालित होगी। 

मेधावी छात्रों को किया जाएगा सम्मानित

दूसरी और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए, जिसके बाद CM योगी आदित्यनाथ ने टॉपर छात्रों को लेकर बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश स्तर और जिला स्तर के सभी मेधावी छात्रों को सरकार की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। https://youtu.be/lZryV1m_m5k?si=2y3_Sdffy-MZUneO

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।