CM योगी बोले - औरंगजेब का कोई नाम लेने वाला नहीं..वीर बाल दिवस के कार्यक्रम में पग पहनकर पहुंचे योगी

cm-yogi-adityanath-aurangzeb-veer-bal-diwas-turban

CM योगी बोले - औरंगजेब का कोई नाम लेने वाला नहीं..वीर बाल दिवस के कार्यक्रम में पग पहनकर पहुंचे योगी

cm योगी बोले - औरंगजेब का कोई नाम लेने वाला नहींवीर बाल दिवस के कार्यक्रम में पग पहनकर पहुंचे योगी

Yogi on Veer Bal Diwas: राजधानी लखनऊ में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के सुपुत्रों की स्मृति में वीर बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष पर कीर्तन मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग पर हुआ। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। 

[caption id="attachment_124830" align="alignnone" width="556"]CM योगी ने टेका माथा CM योगी ने टेका माथा[/caption]

'छोटे साहिबज़ादे' का विमोचन

इस मौके पर CM योगी ने गुरु ग्रंथ साहिब को माथे से लगाया। इसके बाद उन्होंने कीर्तन और साहिबज़ादों के अमर बलिदान की गाथा को सुना। साथ ही कीर्तन पाठ करने वाले बच्चों को पटका पहनाकर और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने 'छोटे साहिबज़ादे' नाम की पुस्तिका का विमोचन किया। इस कार्यक्रम में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' एवं असीम अरुण के साथ लंगर में भी सम्मिलित हुए। [caption id="attachment_124829" align="alignnone" width="558"]CM ने लंगर खाया CM ने लंगर खाया[/caption]

Yogi on Veer Bal Diwas: PM ने सिखों की आवाज सुनी

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के सिखों की आवाज सुनी। सिखों के समर्पण का सम्मान करते हुए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस घोषित किया। आज इसे पूरे देश में एक राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है। इतिहास उन्हीं का बनता है जिनके मन में त्याग और बलिदान की भावना हो। 

‘औरंगजेब का कोई नाम लेने वाला नहीं’

Yogi on Veer Bal Diwas: मुख्यमंत्री ने कहा - जिस दुष्ट औरंगजेब ने गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज को चुनौती दी थी, आज उसका कोई नाम लेने वाला नहीं है। सिख गुरुजनों का इतिहास भारत के अंदर भक्ति और शक्ति के एक अद्भुत तेज का इतिहास है। CM ने कहा -  चार साहिबजादे, हिंदुस्तान के हर पाठ्यक्रम का हिस्सा बने हैं। 

संबंधित सामग्री

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के 'देवदासी' शब्द उपयोग पर बड़ा हंगामा हुआ, विपक्ष और सरकार में तीखी नोकझोंक।