नजरें झुकी, हाथ जोड़े, मायावती के सामने घुटनों के बल बैठे बिहार के एकलौते विधायक

bihar-bsp-mla-kneels-before-mayawati

नजरें झुकी, हाथ जोड़े, मायावती के सामने घुटनों के बल बैठे बिहार के एकलौते विधायक

नजरें झुकी हाथ जोड़े मायावती के सामने घुटनों के बल बैठे बिहार के एकलौते विधायक

Bihar BSP MLA and Mayawati: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती और बिहार के इकलौते पार्टी विधायक सतीश कुमार सिंह यादव से मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं। 

घुटनों के बल बैठे विधायक

एक तस्वीर में नवनिर्वाचित विधायक सतीश कुमार सिंह घुटनों के बल बैठे दिख रहे हैं। वहीं, मायावती कुर्सी पर बैठी मुस्कुराती दिख रही हैं। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगी है।  [caption id="attachment_118176" align="alignnone" width="554"]मायावती के सामने घुटनों के बल बैठे विधायक मायावती के सामने घुटनों के बल बैठे विधायक[/caption]

मामूली अंतर से जीते सतीश कुमार

दरअसल, बिहार चुनाव 2025 में BSP रामगढ़ विधानसभा सीट को 30 वोटों के मामूली अंतर से जीतने में कामयाब रही। इस सीट पर बसपा उम्मीदवार सतीश कुमार को भाजपा और राजद उम्मीदवारों के त्रिकोणीय मुकाबले का सामना करना पड़ा। मायावती ने जिले में चुनावी रैली भी की थी। जिसका चुनावों में असर दिखा।

Bihar BSP MLA and Mayawati: नजरें झुकी, हाथ जोड़े

वायरल तस्वीरों में सतीश सिंह घुटनों के बल मायावती के सामने बैठे हैं। उनकी नजरें झुकी हुई है, और दोनों हाथ जोड़ रखे हैं। पैरों में सिर्फ मोजे हैं, इसका मतलब मायावती के पास जाने से पहले विधायक सतीश सिंह ने अपने जूते उतार दिए थे। तस्वीर में बसपा सुप्रीमों हाथ जोड़े मुस्कुराती दिख रही हैं। बसपा X फैन पेज ने तस्वीरें जारी की हैं। 

 मतगणना के दौरान विवाद हुआ

Bihar BSP MLA and Mayawati: बता दे कि, मतगणना के दौरान विवाद हुआ था। इसके बाद सतीश सिंह ने पुलिस द्वारा बसपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के मामले से भी मायावती को जानकारी दी। मायावती ने हिंसा की निंदा की थी और कहा- कुछ उपद्रवियों ने मतगणना के दौरान हिंसा करते हुए बिहार से विजयी BSP विधायक के वाहन के साथ–साथ पुलिस के वाहन को निशाना बनाया था। वाहनों में तोड़फोड़, पथराव व आगजनी को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें बसपा के कार्यकर्ता घायल हुए है। पुलिस ने करीब 250 नामजद BSP कार्यकर्ताओं और 1000 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की थी।

नीतीश के शपथ ग्रहण के खास मोमेंट, चिराग ने छूए मांझी के पैर

Nitish Kumar Oath Moments Chirag: बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बन चुकी है। नीतीश के साथ 2 डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली।
चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी के पैर छूए
चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी के पैर छूए
नीतीश कैबिनेट में इस बार 13 नए चेहरों को मौका दिया गया है। चिराग की पार्टी से 2 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इसमें संजय सिंह भी शामिल हैं। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

UP पुलिस को मिले 60,244 नए सिपाही, CM योगी ने ली महिला जवानों की सलामी

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस को मिले 60,244 नए सिपाही, CM योगी ने ली महिला जवानों की सलामी

लखनऊ में CM योगी ने महिला जवानों की सलामी ली और 60,244 नए सिपाहियों को UP पुलिस में स्वीकार किया। उन्होंने अनुशासन और महिला सुरक्षा पर जोर दिया।

CM डॉ. मोहन यादव ने सुनी चाय कैफे में

मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने सुनी चाय कैफे में 'मन की बात', जनता से की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चाय कैफे पर 'मन की बात' सुनने के बाद जनता से संवाद किया। पीएम मोदी ने विज्ञान और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोर दिया।

हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी

देश-विदेश

हरभजन सिंह से पंजाब सरकार ने छीनी सिक्योरिटी

पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ली, तुरंत केंद्र ने CRPF की सुरक्षा प्रदान की। हरभजन समेत 7 सांसदों ने AAP छोड़ BJP जॉइन की।

सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती, युवाओं को दिया संदेश

उत्तराखंड

सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती, युवाओं को दिया संदेश

ऋषिकेश में गंगा तट पर परमार्थ निकेतन में आयोजित गंगा आरती में सुनील शेट्टी शामिल हुए, जहां उन्होंने युवाओं को भारतीय संस्कृति के महत्व को समझाया।

चारधाम यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां जारी, मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां जारी, मंत्री सतपाल महाराज ने किया निरीक्षण

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में यात्रा ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण किया, सुविधाओं और सुरक्षा की जांच की।