नीतीश के शपथ ग्रहण के खास मोमेंट, चिराग ने छूए मांझी के पैर

nitish-kumar-swearing-in-special-moments-chirag-paswan-touches-manjhi-feet

नीतीश के शपथ ग्रहण के खास मोमेंट, चिराग ने छूए मांझी के पैर

नीतीश के शपथ ग्रहण के खास मोमेंट चिराग ने छूए मांझी के पैर

Nitish Kumar Oath Moments Chirag: बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की सरकार बन चुकी है। नीतीश के साथ 2 डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। जिनमें 14 BJP कोटे से, 8 JDU से, लोजपा(R) से 2 हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से 1-1 को मंत्री बनाया गया है। इस शपथ ग्रहण की कई खास बाते और मोमेंट रहे।

PM ने लहराया गमछा

शपथ ग्रहण के दौरान PM मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, UP, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली, MP और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए हैं। शपथ के बाद पीएम मोदी ने मंच से गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।  https://youtube.com/shorts/w0aHU_W8h3A?si=aZ7jn2t_H0S19NMf

Nitish Kumar Oath Moments Chirag: चिराग ने छूए पैर

 भरे मंच पर चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अक्सर देखा गया है कि चिराग और मांझी मीडिया के माध्यम से एक दूसरे पर हमलावर रहते है लेकिन शपथ समारोह में जैसे ही चिराग की नजर जीतन राम मांझी पर पड़ी उन्होंने झुक कर मांझी के पैर छुए और प्रणाम किया।  [caption id="attachment_118150" align="alignnone" width="631"]चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी के पैर छूए चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी के पैर छूए[/caption]

तेजप्रताप को हराने वाला बना मंत्री

नीतीश कैबिनेट में इस बार 13 नए चेहरों को मौका दिया गया है। चिराग की पार्टी से 2 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इसमें संजय सिंह भी शामिल हैं। ये वहीं संजय सिंह है जिन्होंने महुआ सीट से लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप को मात दी थी। BJP ने रामकृपाल यादव को भी मंत्री बनाया है, जो लालू सरकार में भी मंत्री थे। मंत्रिमंडल में 3 महिलाएं भी शामिल है। महिलाओं की कैबिनेट में हिस्सेदारी 11 फीसदी है। साथ ही 3 ऐसे मंत्री हैं, जो पहली बार विधायक बने हैं। [caption id="attachment_118152" align="alignnone" width="583"]संजय सिंह संजय सिंह[/caption]

Nitish Kumar Oath Moments Chirag: 3 महिला मंत्री

नीतीश कुमार ने लेसी सिंह पर फिर भरोसा जताया है। धमदाहा से 6 बार की विधायक लेसी सिंह पिछली सरकार में खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थीं। बीजेपी से जुड़ी रमा निषाद चैनपुर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं। श्रेयसी सिंह को पहली बार कैबिनेट में जगह मिली है। जमुई सीट से BJP  विधायक और नेशनल लेवल की शूटर हैं। श्रेयसी ने 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। [caption id="attachment_118153" align="alignnone" width="583"]श्रेयसी सिंह श्रेयसी सिंह[/caption]

सम्राट का प्रणाम, विजय को शाबाशी

बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की मुलाकात सभी को याद रहेगी। पीएम मोदी को देखते ही सम्राट चौधरी ने उन्हें प्रणाम किया। फिर पीएम मोदी ने भी उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान, नीतीश कुमार भी अपनी कुर्सी बैठे-बैठे नमस्ते करते हुए दिखाई दिए। पीएम मोदी ने विजय सिन्हा से हाथ मिलाया। इसके साथ ही उनका कंधा थप-थपाकर शाबाशी भी दी। खास बाद ये रही की शपथ लेने के बाद सभी मंत्रियों ने सीधे प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया..इस दौरान नीतीश कुमार अपनी कुर्सी पर बैठे रहे।

बिहार में 10वीं बार नीतीश सरकार, 26 मंत्रियों ने भी ली शपथ, 13 नए मंत्रियों को मौका

Nitish Kumar Cabinet: बिहार में 10वीं बार नीतीश सरकार बन चुकी है। पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली।
बिहार के 26 मंत्री
बिहार के 26 मंत्री
प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बनेंगे। JDU-BJP में इसको लेकर सहमति बन गई है। डॉ. प्रेम कुमार गया टाउन विधानसभा से इस बार 9वीं बार विधायक बने। पूरी खबर..

संबंधित सामग्री

ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  अंकुश को ग्लासगो कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

राज्य

ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  अंकुश को ग्लासगो कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 में विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी।

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा टला: बिलासपुर-रतनपुर हाईवे का पुल टूटा, यात्री बस बीच में फंसी

राज्य

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा टला: बिलासपुर-रतनपुर हाईवे का पुल टूटा, यात्री बस बीच में फंसी

बिलासपुर में 35 साल पुराना पुल टूट गया, जिससे यात्री बस फंसी। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, यातायात प्रभावित हुआ।

सरकार के लिए शिक्षा सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- नए युग की शुरुआत है सांदीपनि विद्यालय

राज्य

सरकार के लिए शिक्षा सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- नए युग की शुरुआत है सांदीपनि विद्यालय

बैरसिया में नए सांदीपनि विद्यालय का उद्घाटन हुआ जो आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और कौशल प्रदान करेगा।

कर्नाटक में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक

देश-विदेश

कर्नाटक में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक

कर्नाटक में नई कांग्रेस सरकार ने अगले सप्ताह मंत्रिमंडल विस्तार की योजना बनाई है, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की अगुवाई में दिल्ली में चर्चाएँ हुईं।

सांसद पप्पू यादव पर चप्पल से किया हमला, दावा - चाकू लेकर आया था

देश-विदेश

सांसद पप्पू यादव पर चप्पल से किया हमला, दावा - चाकू लेकर आया था

Pappu Yadav was attacked with a shoe while addressing the media at his residence in Delhi, amidst chaos over a controversial statement.