US Open 2025 Women’s Singles: सबालेंका, गॉफ और स्विएटेक में से कौन लिखेगा न्यूयॉर्क में इतिहास?

us-open-2025-sabalenka-gauff-swiatek-history

US Open 2025 Women’s Singles: सबालेंका, गॉफ और स्विएटेक में से कौन लिखेगा न्यूयॉर्क में इतिहास?

us open 2025 women’s singles सबालेंका गॉफ और स्विएटेक में से कौन लिखेगा न्यूयॉर्क में इतिहास

US Open 2025 Women’s Singles: साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन 2025 के लिए वोमेंस सिंगल्स ड्रॉ जारी कर दिया गया है। मौजूदा चैंपियन एरीना सबालेंका इस बार अपने खिताब की रक्षा करने के लिए उतरेंगी उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। वहीं टेनिस प्रेमियं के लिए बड़ी खबर यह भी है कि कोको गॉफ और इगा स्विएटेक एक ही ग्रुप में शामिल हैं। Read More: Sagar Dhankhar Murder Case: ओलिंपियन पहलवान सुशील कुमार ने किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत!

सबालेंका को कठिन राह...

बेलारूस की स्टार खिलाड़ी और दूसरी श्रेणी प्राप्त एरीना सबालेंका का अभियान स्पेन की रेबेका मासारोवा के खिलाफ पहले राउंड से शुरू होगा। तीसरे राउंड में उनका मुकाबला 2021 की फाइनलिस्ट लेलाह फर्नांडिस से हो सकता है, जो इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं।

चौथे राउंड में सबालेंका पहुंची तो एलेना से हो सकता है मुकाबला...

अगर सबालेंका चौथे राउंड तक पहुंचती हैं, तो उनका सामना नौवीं सीड एलेना रायबाकिना से हो सकता है। रायबाकिना हाल ही में सिनसिनाटी ओपन में सबालेंका को हराकर आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। क्वार्टर फाइनल में सबालेंका की भिड़ंत अमेरिका की जेसिका पेगुला से हो सकती है, जिनसे उन्होंने पिछले साल खिताबी मुकाबला जीता था। पेगुला का ड्रॉ भी आसान नहीं है, क्योंकि उन्हें क्वार्टर तक पहुंचने के लिए पांचवीं वरीयता प्राप्त मिर्रा एंड्रीवा से चुनौती मिल सकती है।

स्विएटेक और गॉफ की टक्कर...

दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी इगा स्विएटेक अपने अभियान की शुरुआत कोलंबिया की एमिलियाना अरांगो के खिलाफ करेंगी। तीसरे राउंड में उन्हें अन्ना कालिन्सकाया से और चौथे राउंड में एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा से जूझना पड़ सकता है। खास बात यह है कि अलेक्जेंड्रोवा ने पिछले साल मियामी ओपन में स्विएटेक को हराया था। क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने पर स्विएटेक का सामना आठवीं सीड अमांडा अनिसिमोवा से हो सकता है, जो हाल ही में विंबलडन की फाइनलिस्ट रही हैं। कोको गॉफ, जो 2023 की यूएस ओपन चैंपियन हैं, अपने हिस्से में मजबूत प्रतिद्वंद्वियों का सामना करेंगी। उनके क्वार्टर में छठी सीड नाओमी ओसाका और ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता मैडिसन कीज मौजूद हैं। ऐसे में गॉफ का रास्ता बिल्कुल आसान नहीं दिख रहा।

वीनस विलियम्स की वापसी...

इस बार टूर्नामेंट का खास अट्रैक्शन वीनस विलियम्स की वापसी भी है। 2 साल बाद सिंगल्स ड्रॉ में उतर रहीं वीनस को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। पहले राउंड में उनका मुकाबला 11वीं सीड कैरोलिना मुचोवा से होगा। प्रशंसकों को वीनस से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।