US Open 2025: अल्काराज ने जोकोविच को हराया, फाइनल में सिनर से होगी टक्कर...

us-open-2025-alcaraz-defeats-djokovic-final-vs-sinner

US Open 2025: अल्काराज ने जोकोविच को हराया, फाइनल में सिनर से होगी टक्कर...

us open 2025 अल्काराज ने जोकोविच को हराया फाइनल में सिनर से होगी टक्कर

Jemimah Rodrigues 25th Birthday: जेमिमा रोड्रिगेज का जन्मदिन आज, जानिए उनके क्रिकेट करियर से जुड़ी खास बातें…

फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन सिनर का सामना...

अब अल्काराज का मुकाबला फाइनल में मौजूदा चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर से होगा। सिनर ने अपने सेमीफाइनल में कनाडा के फेलिक्स ऑजे-अलियासिम को 6-1, 3-6, 6-3, 6-4 से हराया। यह मैच लगभग साढ़े तीन घंटे तक चला।

जोकोविच का निराशाजनक सीजन...

38 वर्षीय जोकोविच इस साल चारों ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल तक पहुंचे, लेकिन हर बार हार का सामना करना पड़ा। 3 बार उन्हें अल्काराज या सिनर ने हराया।

मैच के बाद जोकोविच ने कहा—

"उम्र के साथ लंबे मुकाबले खेलना मुश्किल हो जाता है। अल्काराज और सिनर इस समय मुझसे बेहतर खेल रहे हैं।"

फिटनेस की समस्याओं से जूझे जोकोविच.....

जोकोविच पूरे टूर्नामेंट में फिटनेस समस्याओं से परेशान रहे। पहले राउंड में उनके पैर में छाले थे, तीसरे राउंड में कमर के निचले हिस्से में दर्द रहा और चौथे राउंड में उन्हें गर्दन और कंधे की मसाज लेनी पड़ी वहीं सेमीफाइनल में भी उनकी हालत ठीक नही दिखी उन्हें कंधे का इलाज करवाना पड़ा।

बिना सेट गंवाए फाइनल में पहुंचे अल्काराज...

अल्काराज ने इस साल यूएस ओपन में अब तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। ओपन एरा में वे ऐसे पांचवें खिलाड़ी बन सकते हैं जो बिना सेट गंवाए ग्रैंड स्लैम जीतें। इस दौरान उन्होंने 18 सेट में सिर्फ 58 गेम गंवाए, यानी हर सेट में औसतन 3 से थोड़ा अधिक।

सिनर का शानदार अभियान...

जैनिक सिनर ने इस टूर्नामेंट में अब तक केवल दो सेट गंवाए हैं। हार्ड कोर्ट पर उनकी 26 मैचों की ग्रैंड स्लैम जीत का सिलसिला जारी है। सिनर के पास मौका है कि वे 2008 के बाद पहले खिलाड़ी बनें जो लगातार दो बार यूएस ओपन जीतें। इससे पहले रोजर फेडरर ने 2004 से 2008 तक पांच बार लगातार यह खिताब जीता था।

तीसरी बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में भिड़ेंगे सिनर और अल्काराज...

यह इस साल का तीसरा मौका होगा जब सिनर और अल्काराज ग्रैंड स्लैम फाइनल में आमने-सामने होंगे। 1. फ्रेंच ओपन फाइनल 2025: अल्काराज ने पांच सेटों में जीत हासिल की। 2. विंबलडन फाइनल 2025: सिनर ने चार सेटों में अल्काराज को हराया। 3. यूएस ओपन फाइनल 2025: अब दोनों फिर से आमने-सामने होंगे।  

संबंधित सामग्री

एमपी में मानसून फिर एक्टिव, दो सिस्टम के असर से 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

एमपी में मानसून फिर एक्टिव, दो सिस्टम के असर से 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, विशेष रूप से शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में अति भारी वर्षा की संभावना है।

भिंड में दर्दनाक हादसा: भाजपा नेत्री की कार से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

राज्य

भिंड में दर्दनाक हादसा: भाजपा नेत्री की कार से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

मध्य प्रदेश के भिंड में एक सड़क हादसे में चार वर्षीय देवांश की मौत हो गई। कार का गेट खोलने की वजह से बाइक टकरा गई, जिससे देवांश की मौत हुई।

भोपाल से हवाई सफर फिर महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट्स पर किराए में 20% तक बढ़ोतरी

राज्य

भोपाल से हवाई सफर फिर महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट्स पर किराए में 20% तक बढ़ोतरी

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से उड़ानों के किराए में 20% की वृद्धि हुई है, जिससे दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों की यात्रा महंगी हो गई है।


ब्रिक्स सम्मेलन से पहले भोपाल में 1500 आवारा कुत्तों की चुनौती, नगर निगम की बढ़ी चिंता

राज्य

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले भोपाल में 1500 आवारा कुत्तों की चुनौती, नगर निगम की बढ़ी चिंता

भोपाल में ब्रिक्स सम्मेलन से पहले नगर निगम आवारा कुत्तों के प्रबंधन और शहर की सफाई में जुटा। एबीसी सेंटरों की कमी और भोजन, बजट की चुनौतियां बढ़ीं।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- उनके कार्यों का मैं खुद साक्षी रहा

राज्य

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- उनके कार्यों का मैं खुद साक्षी रहा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं तेज़ हुईं।