Matangeshwar Mahadev Temple: इस जगह पर विराजमान है जीवित शिवलिंग!

unique-matangeshwar-mahadev-temple-in-mp

Matangeshwar Mahadev Temple: इस जगह पर विराजमान है जीवित शिवलिंग!

matangeshwar mahadev temple इस जगह पर विराजमान है जीवित शिवलिंग

Matangeshwar Mahadev Temple: भारत में वैसे तो कई शिव मंदिर है, जो अपने आप में एक कथा बयान करते है। लेकिन खजुराहों में भगवान भोलेनाथ का एक ऐसा मंदिर है, जहां जीवित शिवलिंग विराजमान है। कहा जाता है यह एकमात्र चंदेलकालीन के समय का मंदिर है, जो रहस्यो से भरा हुआ है। कहते हैं यह मंदिर मणि के ऊपर विराजमान है। यह मंदिर मतंगेश्वर महादेव के नाम से प्रसिद्ध है।

Matangeshwar Mahadev Temple: जीवित रुप में विराजमान है शिवलिंग

कहा जाता है कि, खजुराहों का यह मंदिर मणि के ऊपर बनाया गया है। कहा जाता है कि हजारों साल पहले द्वापर युग के समय भगवान भोलेनाथ ने कुंती पुत्र युधिष्टिर को एक चमत्कारिक मणि दी थी, लेकिन उन्होंने वह मणि ऋषि मतंग क दिया और उन्होंने बाद में उस मणि को राजा हर्षवर्धन को सौंप दिया। Also Read-Sakat Chauth Vrat 2026: सकट चौथ व्रत आज, जानिए कैसे रखें व्रत? राजा ने उस मणि को जमीन के गाड़ दिया। कुछ दिन बाद अपने आप उस जगह पर शिवलिंग प्रकट हो गए। और धीरे- धीरे वह शिवलिंग बढ़ने लगी फिर उस स्थान पर मंदिर बनावाया गया। बताया जाता है, ये शिवलिंग की प्रतिमा हर साल बढ़ती है। कहा जाता है यह प्रतिमा मणि की शक्ति की वजह से बढ़ती है।

Matangeshwar Mahadev Temple: इस मंदिर के नाम के पीछे का रहस्य

स्थानीय निवासी बताते है कि, इस मंदिर के नीचे मौजूद मणि राजा को मतंग ऋषि ने दी थी इसी वजह से मंदिर का नाम ऋषि के नाम पर 'मतंगेश्वर महादेव मंदिर' रखा गया।

शिवलिंग का भव्य स्वरुप

यहां विराजमान शिवलिंग बहुत अद्भुत है, कहते है हर साल इस शिवलिंग का आकार हर साल बढ़ता है, और इसका साक्ष्य भी मौजूद है। यह शिवलिंग नीचे पताल लोक और ऊपर स्वर्गलोक दोनों तरफ इसका आकार बढ़ रहा हैं। कहते हैं जब शिवलिंग नीचे की ओर पाताल लोक तक और ऊपर स्वर्ग की ओर स्वर्ग तक पहुंच जाएगा तो ये दुनिया खत्म हो जाएगी। अभी इस शिवलिंग की ऊंचाई लगभग 2.5 मीटर और व्यास 1.1 मीटर है। Also Read-Mahishasura Mardini Mata Temple CG: सदियों पुराना महिषासुर मर्दिनी माता का मंदिर!

खजुराहों का सबसे ऊंचा मंदिर

मध्यप्रदेश के खजुराहो में स्थित भगवान भोलेनाथ का मतंगेश्वर मंदिर खजुरहो का सबसे ऊंचा मंदिर कहा जाता है। पुरात्व सर्वेक्षण के मुताबिक इस मंदिर की स्थापना 900 से 925 ईस्वी के बीच हुई। राजा चंद्र देव भगवान भोलेनाथ के अन्नय भक्त थे। उन्होंने ही इस मंदिर का निर्माण कराया था। इस मंदिर में किसी तरह की नक्काशी नहीं की गई और कहते हैं यहां विराजमान शिवलिंग को ऋषि मतंग के रुप में पूजा जाता है। कई लोग यह भी कहते हैं कि यह वो स्थान है जहां माता पार्वती और भोलेनाथ का विवाह हुआ था।

महाशिवरात्रि के दिन भक्तों की उमड़ती है भीड़

इस मंदिर में महाशवरात्रि के समय भक्तों की भीड़ उमड़ती है। लोग दूर - दूर से भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने आते हैं।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।