Ujjain : सिंहस्थ से पहले संवर रहा महाकाल लोक

ujjain-mahakal-lok-88-new-statues-of-bronze-and-sandstone-will-be-installed

Ujjain : सिंहस्थ से पहले संवर रहा महाकाल लोक

ujjain  सिंहस्थ से पहले संवर रहा महाकाल लोक

Ujjain Mahakal Lok : महाकाल की नगरी में लगेंगी 88 नई मूर्तियां, 75 करोड़ का प्रोजेक्ट जल्द होगा शुरू

Ujjain Mahakal Lok : भव्यता और दिव्यता की प्रतीक महाकाल लोक की सुंदरता अब और भी बढ़ने वाली है। पर्यटन विकास निगम के प्रस्ताव पर ₹75 करोड़ की लागत से 88 नई मूर्तियां महाकाल लोक में लगाई जाएंगी। ये मूर्तियां कांसे और सेंडस्टोन (बलुआ पत्थर) से बनाई जाएंगी, जिससे ये हजारों वर्षों तक आंधी-तूफान और मौसम की मार झेल सकेंगी।

2022 की मूर्ति दुर्घटना से सीखा सबक

मध्य प्रदेश के उज्जैन में साल 2022 में महाकाल लोक में आंधी-तूफान में सप्तऋषि की कई मूर्तियां टूट गई थीं. इससे सबक लेकर अब महाकाल लोक की 88 मूर्तियों को मजबूती प्रदान करने के नए टेंडर जारी होने वाले हैं. लगभग 75 करोड़ की लागत से शुरू होने वाले इस प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द ही मिलने वाली है. जिसके बाद लगभग 1 वर्ष में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा.

75 करोड़ की लागत से होगा काम

बाबा महाकाल का लोक वैसे ही दिव्य और भव्य है, लेकिन इस लोक की सुंदरता को और भी बढ़ाने के लिए पर्यटन विकास निगम के प्रस्ताव पर 75 करोड़ रुपए की लागत से कांसे और सेंडस्टोन की 88 नई मूर्तियां यहां पर लगाई जाने वाली हैं. नई मूर्तियों का निर्माण कांसे और सेंडस्टोन से किए जाने पर यह मूर्तियां इतनी मजबूत हो जाएंगी कि इन्हें एक से दो हजार वर्षों तक आंधी-तूफान और पानी से सुरक्षित रखा जा सकेगा. बताया जाता है कि अयोध्या के राम मंदिर, अक्षरधाम और काशी कॉरिडोर में लगी मूर्तियों में कांसे का उपयोग हुआ है.

15 फीट ऊंची लगेंगी नई प्रतिमाएं

नई मूर्तियों के निर्माण के बाद इन मूर्तियों पर स्थाई कोटिंग लगाई जाएगी, जिससे कि मूर्तियों के अंदर की धातु हमेशा सुरक्षित रहेगी. महाकाल लोक में अभी कुछ प्रतिमाएं सिर्फ 10 फीट की बनी हुई हैं, लेकिन अब जो यहां नई प्रतिमाएं लगाई जाएंगी उनकी हाइट बढ़ाकर 15 फीट की जाएगी. महाकाल लोक में सप्तऋषि की प्रतिमाएं भी अभी लगाई जानी बाकी हैं. इन प्रतिमाओं की ऊंचाई भी 15 फीट की जाएगी और इन्हें भी सेंडस्टोन और कांसे से बनाया जाएगा.

दिखेगा सुदर्शन अवतार

महाकाल लोक में भगवान श्री कृष्ण के योगेश्वर और सुदर्शन अवतार के साथ ही लगभग 32 फीट की भगवान शिव के यमसंहार की प्रतिमा लगाई जाएगी, जबकि यहां पर मणिभद्र, अष्टभैरव सहित पंचमुखी हनुमान और दो द्वारपाल भी दिखाई देंगे. बताया जा रहा है कि शिव बारात, शिव के वीरभद्र अवतार, समुद्र मंथन के समय शिव जी का विषपान स्वरूप भी अब श्रद्धालुओं को जल्द ही देखने को मिलेगा.

कुछ ऐसा होगा नजारा

महाकाल मंदिर के पास श्री महाकाल लोक है. इस परिसर को 2.87 हेक्टेयर (7.1 एकड़) से 47 हेक्टेयर (116 एकड़) तक विस्तारित किया गया है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 856 करोड़ से अधिक है, जिसे भगवान शिव को समर्पित किया गया है. महालोक में 108 दिव्य स्तंभों की भव्य श्रृंखला एक विशाल प्रवेश द्वार, मंदिर के चारों ओर निःशुल्क घूमने का स्थान और शिव पुराण की कहानियां शामिल हैं.

पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

महालोक का उद्घाटन 11 अक्टूबर साल 2022 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था. यह परियोजना उज्जैन में पर्यटन को बढ़ावा देने और इसे हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक के रूप में स्थापित करने के लिए की गई थी. इस परियोजना में मौजूदा महाकाल मंदिर परिसर के विस्तार और सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नए बुनियादी ढांचे और सुविधाओं का निर्माण शामिल था. Watch Now :-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE  Read More :- Bhopal: सीएम ने अहिल्या वाहिनी बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

संबंधित सामग्री

भोपाल में 24 घंटे में 10 लोग लापता, बच्चों से युवाओं तक अचानक गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता

राज्य

भोपाल में 24 घंटे में 10 लोग लापता, बच्चों से युवाओं तक अचानक गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता

भोपाल में 24 घंटे के भीतर 10 लोगों के लापता होने की घटना से चिंता बढ़ी। कोलार और अयोध्या नगर में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

एमपी में फिर मानसून का कहर: शहडोल में बिजली गिरने से 3 की मौत, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

एमपी में फिर मानसून का कहर: शहडोल में बिजली गिरने से 3 की मौत, 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण तेज बारिश शुरू हुई है। शहडोल में बिजली गिरने से तीन की मौत हो गई।

पायलट की छुट्टी से बिगड़ी कश्मीर ट्रिप, एयर इंडिया पर 96 हजार का जुर्माना

राज्य

पायलट की छुट्टी से बिगड़ी कश्मीर ट्रिप, एयर इंडिया पर 96 हजार का जुर्माना

भोपाल आयोग ने एयर इंडिया को छह वरिष्ठ नागरिकों को 96,000 रुपए देने का आदेश दिया, जिनकी यात्रा समय परिवर्तन के कारण प्रभावित हुई थी।

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।