Three Khans Riyadh: शाहरुख की हाजिरजवाबी ने जीता दिल, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल...

three-khans-riyadh-shahrukh-viral-video

Three Khans Riyadh: शाहरुख की हाजिरजवाबी ने जीता दिल, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल...

three khans riyadh शाहरुख की हाजिरजवाबी ने जीता दिल वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Hanuman Marriage Story: आखिर किससे हुआ हनुमान जी का विवाह? जानिए रहस्यमयी कथा… हाल ही में सऊदी अरब के रियाद में हुए एक भव्य कार्यक्रम में तीनों सुपरस्टार्स साथ नजर आए, शाहरुख खान की हाजिरजवाबी और विनम्रता और तीनों की आपस की बातों ने सबका दिल जीत लिया।

नेपोटिज्म पर हुई चर्चा पर शाहरुख का जबाव...

कार्यक्रम के दौरान बातचीत ने उस वक्त दिलचस्प मोड़ ले लिया, जब सलमान खान ने कहा कि- "मैं और आमिर फिल्मी परिवार से आते हैं, लेकिन शाहरुख नहीं।" इस पर शाहरुख ने बड़ी ही शालीनता और मजाकिया अंदाज में जवाब दिया— "सॉरी, क्या मैं सलमान की बात बीच में रोक सकता हूं? मैं भी फिल्मी परिवार से आता हूं। सलमान का परिवार मेरा परिवार है और आमिर का परिवार भी मेरा परिवार है।" उनकी यह बात सुन हॉल तालियों से गूंज उठा। इसके तुरंत बाद आमिर खान ने मुस्कुराते हुए कहा— "अब आप समझ गए कि शाहरुख स्टार क्यों हैं!"

तीनों खानों के साथ फिल्म? SRK ने दिया इशारा...

कार्यक्रम के दौरान तीनों खानों से पूछा गया कि क्या वे एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे?

इस पर शाहरुख ने कहा—

“अगर हम तीनों एक फिल्म में आएं तो यह खुद में एक सपना सच होने जैसा होगा, जब भी यह होगा।” यह सुनकर दर्शक रोमांचित हो उठे।

सलमान ने की आर्यन खान की तारीफ...

बातचीत के दौरान सलमान खान ने शाहरुख के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड बॉयज़ ऑफ बॉलीवुड' की तारीफ भी की। उन्होंने कहा— "आर्यन ने यह वेब शो बनाया है और यह काफी अच्छा चला है। उसकी परवरिश बहुत अच्छी हुई है और मैं उसे कैमरे के सामने भी देखना चाहूंगा।"

सलमान ने मजाक में आगे कहा—

"अगर आर्यन मुझे हरा पाए तो मैं बहुत खुश रहूंगा।" शाहरुख का मजेदार जवाब – "हम इस पर काम कर रहे हैं"

सलमान की बात पर शाहरुख ने हंसते हुए कहा—

"अगर सलमान का भी बेटा होता, तो मैं चाहूंगा कि वह सबसे बड़ा स्टार बने। इस पर हम काम कर रहे हैं।" शाहरुख की यह बात सुनकर मंच पर मौजूद सलमान और आमिर दोनों हंस पड़े।

तीनों सितारों के वर्क फ्रंट....

शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'डंकी' में नजर आए थे। सलमान खान जल्द ही 'सिकंदर' फिल्म में दिखाई देंगे। वहीं आमिर खान की पिछली फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' थी, और वे जल्द ही अपनी नई परियोजनाओं पर काम शुरू करेंगे।      

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

जुर्म गाथा

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शिक्षिका की मौत से जुड़ी जांच में हत्या के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।