टाटा समूह ने दिखाया मानवीय संवेदनशीलता का परिचय
Tata compensation plane crash victims: टाटा संस ने हालिया विमान हादसे को लेकर संवेदना प्रकट करते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है। समूह ने कहा है कि इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को ₹1 करोड़ की सहायता राशि दी जाएगी।
घायलों का खर्च टाटा समूह उठाएगा
टाटा ग्रुप ने यह भी वादा किया है कि हादसे में घायल हुए यात्रियों के समस्त चिकित्सा खर्च वे खुद वहन करेंगे। समूह ने यह सुनिश्चित करने की बात कही है कि सभी घायलों को बेहतर इलाज और ज़रूरी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

read more: अधिवक्ता विवेक सारस्वत की पुस्तक ‘जीएसटी लॉ मैनुअल 2025’ का हुआ भव्य विमोचन
बी. जे. मेडिकल छात्रावास के निर्माण में देगा मदद
इस त्रासदी से प्रभावित समुदाय के लिए टाटा संस ने आगे आकर बी जे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास निर्माण में सहायता देने की भी घोषणा की है। यह कदम शिक्षा क्षेत्र को राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
टाटा का बयान: हम प्रभावितों के साथ खड़े हैं
पोस्ट में लिखा गया, “हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं।” टाटा समूह ने इस बयान के साथ मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है।
देशभर से टाटा के कदम की सराहना
Tata compensation plane crash victims: सोशल मीडिया और तमाम जनप्रतिनिधियों ने टाटा समूह की इस पहल की जमकर प्रशंसा की है। संकट की इस घड़ी में टाटा ग्रुप का यह कदम सच्ची कॉर्पोरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी का उदाहरण बन गया है।
Watch Now :- देश में कोरोना की वापसी! CORONA | ACTIVE CASE
