Vishnu Deo Sai: अधिवक्ता विवेक सारस्वत की पुस्तक 'जीएसटी लॉ मैनुअल 2025' का हुआ भव्य विमोचन

vishnu-deo-sai-2

Vishnu Deo Sai: अधिवक्ता विवेक सारस्वत की पुस्तक 'जीएसटी लॉ मैनुअल 2025' का हुआ भव्य विमोचन

vishnu deo sai अधिवक्ता विवेक सारस्वत की पुस्तक जीएसटी लॉ मैनुअल 2025 का हुआ भव्य विमोचन

Vishnu Deo Sai: रायपुर में आयोजित एक विशेष समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रख्यात अधिवक्ता विवेक सारस्वत द्वारा लिखित ‘जीएसटी लॉ मैनुअल 2025’ का विमोचन किया। तीन दशकों से अप्रत्यक्ष कराधान के क्षेत्र में कार्यरत अधिवक्ता सारस्वत की यह छठी पुस्तक है, जो कर कानूनों में उनके गहन अनुभव और योगदान को रेखांकित करती है। इस अवसर पर कई प्रमुख अधिवक्ता और विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे, जिनमें बीना सिंह गौतम, अभय तिवारी, प्रिंसी धावना, वंदना सारस्वत और प्रियांश शर्मा शामिल थे। [caption id="attachment_87430" align="alignnone" width="300"]Vishnu Deo Sai Vishnu Deo Sai[/caption]

Vishnu Deo Sai: कानून का बेहतर समझ प्रदान करेगी

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि यह पुस्तक जीएसटी कानून की अद्यतन जानकारी का महत्वपूर्ण स्रोत है और कर पेशेवरों तथा व्यापारियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने इसकी द्विभाषी संरचना की सराहना करते हुए कहा कि यह देशभर के उपयोगकर्ताओं को कानून की बेहतर समझ प्रदान करेगी।

Vishnu Deo Sai: प्रासंगिक दस्तावेज बन जाता है

‘जीएसटी लॉ मैनुअल 2025’ एक व्यापक और अद्यतन संस्करण है, जिसमें सीजीएसटी, आईजीएसटी, यूटीजीएसटी और मुआवजा उपकर से जुड़े सभी अधिनियमों, नियमों, अधिसूचनाओं, परिपत्रों और अनुसूचियों का विस्तृत सार दिया गया है। इस पुस्तक में वित्त अधिनियम 2025 के तहत हुए नवीनतम संशोधनों को भी समाविष्ट किया गया है, जिससे यह मैनुअल एक आधुनिक और प्रासंगिक दस्तावेज बन जाता है।

Vishnu Deo Sai: कोड के जरिए पता चलेगा

यह मैनुअल व्यावसायिकों की व्यावहारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें जीएसटी से संबंधित सभी आवश्यक फॉर्मों की डिजिटल प्रतियां क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे अनुपालन और प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक सरल और सुलभ बनती हैं।

कानूनों में हासिल किया

Vishnu Deo Sai: अधिवक्ता विवेक सारस्वत को कर कानूनों में विशेषज्ञता हासिल है। उन्हें 2022 में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा "बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल पुरस्कार" से सम्मानित किया गया था। वे देश की पहली अप्रत्यक्ष कराधान से जुड़ी वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप CGVATLAW के निर्माता भी हैं। उनकी यह नवीनतम कृति कर शिक्षा, अनुपालन और नीतिगत समझ के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में देखी जा रही है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।