लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 कर...

नई परियोजनाएं लुधियाना में

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

लुधियाना को cm मान की डबल सौगात शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार ₹1116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को लुधियाना को शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में दो बड़ी सौगातें दीं। मूसलाधार बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने सरकारी प्राथमिक स्कूल लोहारा में ₹5 करोड़ की लागत से तैयार वर्धमान ब्लॉक का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने वर्धमान स्पेशल स्टील्स और जापान की आइची स्टील के संयुक्त उपक्रम से बनने वाले ₹1,116 करोड़ के हाईटेक स्टील फोर्जिंग और मशीनिंग प्लांट की आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर लगातार काम कर रही है।

बारिश के बीच स्कूल पहुंचे CM मान

लोहारा के सरकारी प्राथमिक स्कूल में बारिश के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वर्धमान टेक्सटाइल समूह के सहयोग से तैयार किए गए नए वर्धमान ब्लॉक का लोकार्पण किया। करीब ₹5 करोड़ की लागत से बने इस ब्लॉक में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक फर्नीचर से सुसज्जित 18 कक्षाएं और शिक्षकों के लिए 3 कमरे बनाए गए हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए CM मान ने कहा कि मुफ्त सुविधाएं गरीबी को स्थायी रूप से खत्म नहीं कर सकतीं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को गरीबी से बाहर निकलने का सबसे बड़ा हथियार बताया।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, पंजाब की स्कूली शिक्षा में लगातार सुधार हो रहा है और राज्य प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में देश में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

लुधियाना में शिक्षा का नया मॉडल

लुधियाना जिले के सरकारी स्कूलों में करीब 3 लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। जिले में:

  • 16 स्कूल ऑफ एमिनेंस
  • 11 स्कूल ऑफ ब्रिलियंस
  • 35 स्कूल ऑफ हैप्पीनेस

संचालित किए जा रहे हैं।

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री के अनुसार 146 विद्यार्थियों ने NEET, 33 ने JEE मेन, 9 ने JEE एडवांस्ड और 47 विद्यार्थियों ने PSTSE परीक्षा पास की है।

₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की नींव

शिक्षा क्षेत्र के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मान ने वर्धमान स्पेशल स्टील्स और जापान की प्रतिष्ठित आइची स्टील (टोयोटा ग्रुप) के संयुक्त उपक्रम से स्थापित होने वाले ₹1,116 करोड़ के हाईटेक फोर्जिंग प्लांट की आधारशिला रखी।

CM मान ने बताया कि दिसंबर 2025 में जापान दौरे के दौरान इस परियोजना के लिए करीब ₹500 करोड़ के निवेश का MoU हुआ था। हालांकि पंजाब में औद्योगिक माहौल और निवेश के अनुकूल नीतियों को देखते हुए कंपनियों ने निवेश बढ़ाकर ₹1,116 करोड़ कर दिया।

जापानी तकनीक से बनेंगे हाई-वैल्यू ऑटो पार्ट्स

इस प्लांट में जापान की अत्याधुनिक फोर्जिंग तकनीक का इस्तेमाल कर हाई-वैल्यू ऑटोमोबाइल पार्ट्स तैयार किए जाएंगे। इन उत्पादों को भारत के अलावा यूरोप, ASEAN, अफ्रीका और मैक्सिको जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा।

इस परियोजना से लुधियाना को वैश्विक ऑटो-कंपोनेंट हब के रूप में और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

₹1,116 करोड़ के इस निवेश से करीब 500 युवाओं को सीधे रोजगार मिलने की बात मुख्यमंत्री ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर पैदा करना है।

CM मान ने कहा कि बेरोजगारी कई सामाजिक बुराइयों की जड़ है, इसलिए सरकार का प्रयास है कि युवाओं के हाथों में रोजगार हो और वे नशे जैसी समस्याओं से दूर रहें।

45 दिन में मंजूरी, 'सिंगल विंडो' सिस्टम पर जोर

मुख्यमंत्री ने निवेशकों के लिए राज्य में लागू की गई सिंगल विंडो व्यवस्था का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 'Invest Punjab' और 'Fast Track Punjab Portal' के जरिए 200 से ज्यादा बिजनेस सर्विसेज और 50 से अधिक रेगुलेटरी क्लीयरेंस ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं।

सरकार के मुताबिक, विभागीय मंजूरियों के लिए अधिकतम 45 दिनों की समय-सीमा तय की गई है और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑटो-डीम्ड अप्रूवल का प्रावधान भी किया गया है।

पंजाब में ₹1.78 लाख करोड़ के निवेश का दावा

CM मान ने कहा कि पंजाब में अब तक करीब ₹1.78 लाख करोड़ का निवेश आ चुका है, जिससे लगभग 6 लाख रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में अब उद्योगपतियों से 'हफ्ता वसूली' या कंपनियों में हिस्सेदारी मांगने का दौर खत्म हो चुका है। सरकार का उद्देश्य एक पारदर्शी, सुरक्षित और निवेश-अनुकूल औद्योगिक माहौल तैयार करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के युवाओं को रोजगार देकर उनके भविष्य को सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता है। उनके मुताबिक, सरकार का मकसद युवाओं के हाथों में नशे की सिरिंज नहीं, बल्कि रोजगार का टिफिन देना है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

CM विष्णु देव साय का एलान...श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

राज्य

CM विष्णु देव साय का एलान...श्रमिकों को मिलेगा एडवांस पेमेंट, हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिका शौचालय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिका शिक्षा और स्वच्छता मिशन के तहत नए अभियान और योजनाएं शुरू की हैं, जिसमें शौचालय और मुक्तिधाम का निर्माण शामिल है।

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

राज्य

ट्रेनी छात्राओं से सीएम डॉ. मोहन ने किया संवाद, कहा- युवा शक्ति आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के आईटीआई में तकनीकी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और छात्राओं को खेती से जुड़े रहने की सलाह दी।

दिल्ली में खुलेंगी नई प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

देश-विदेश

दिल्ली में खुलेंगी नई प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटीज बिल को मंजूरी दी, जिससे नई निजी यूनिवर्सिटियों की स्थापना आसान होगी और 25% सीटें स्थानीय छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- &quotकुछ भी हो, सीधा आरोप मुझ पर ही लगा दो&quot

राज्य

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- "कुछ भी हो, सीधा आरोप मुझ पर ही लगा दो"

पंजाब की राजनीति में भूपेश बघेल के पोस्टरों से उठा विवाद और कांग्रेस की अंदरूनी कलह ने सियासी गर्माहट बढ़ा दी है।