ICC Increases Womens Prize Money: Womens T-20 वर्ल्ड कप की प्राइजमनी में 10 % होगी बढ़ोत्तरी!

icc-increases-womens-prize-money-womens-t-20-wc-update

ICC Increases Womens Prize Money: Womens T-20 वर्ल्ड कप की प्राइजमनी में 10 % होगी बढ़ोत्तरी!

icc increases womens prize money womens t-20 वर्ल्ड कप की प्राइजमनी में 10   होगी बढ़ोत्तरी

ICC Increases Women's Prize Money: ICC ने 2026 में इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले महिला T-20 वर्ल्ड कप के लिए इनामी राशि का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट की प्राइज मनी बढ़ाकर 82 करोड़ तय कर दी गई है, जो 2024 के टूर्नामेंट से 10% ज्यादा है। पिछली बार यह राशि लगभग 74 करोड़ रुपये थी।

कुल पुरस्कार राशि में 10% की बढ़ोतरी

ICC ने महिला क्रिकेट को और बेहतर बनाने के लिए इनामी राशि में इजाफा किया है। इस बार टूर्नामेंट जून-जुलाई में इंग्लैंड में खेला जाएगा, जिसमें ज्यादा टीमें और ज्यादा मैच शामिल किए गए हैं। विजेता टीम को ₹21.8 करोड़ और उपविजेता टीम को ₹10 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 6.29-6.29 करोड़ रुपए इसके अलावा हर ग्रुप मैच जीतने पर 29 लाख रुपए की इनामी राशि दी जाएगी।

12 टीमों के बीच होंगे 46 मुकाबले

इस बार टूर्नामेंट का फॉर्मेट बड़ा किया गया है। पहले 10 टीमें खेलती थीं, अब 12 टीमें हिस्सा लेंगी। मैचों की संख्या में भी 50% का इजाफा किया गया है। ग्रुप स्टेज के मैच 20 से बढ़कर 30 कर दिए गए हैं। पूरे टूर्नामेंट में नॉकआउट समेत कुल 46 मुकाबले होंगे।

इंग्लैंड की परिस्थितियों में बड़ा चैलेंज

अगला वर्ल्ड कप इंग्लैंड की मेजबानी में जून-जुलाई खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए यह टूर्नामेंट खासतौर पर महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम इंडिया अभी तक महिला T-20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है। 12 टीमों के साथ मुकाबला और कड़ा होने वाला है।

ब्रॉडकास्टिंग और रेवेन्यू बढ़ने का फायदा

महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के कारण ICC का रेवेन्यू बढ़ा है। ब्रॉडकास्टिंग अधिकारों की कीमत बढ़ी है और स्टेडियमों में दर्शक भी ज्यादा पहुंच रहे हैं। इसी वजह से ICC टूर्नामेंट को और बड़ा बना रहा है। 12 टीमों के नए फॉर्मेट से छोटे देशों की महिला टीमों को भी ग्लोबल मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मौका मिलेगा।   Also Read - SK Vs KKR IPL 2026: आज KKR और CSK के बीच मुकाबला, क्या KKR दर्ज कर पाएगा सीजन की पहली जीत!

संबंधित सामग्री

मनरेगा कर्मचारियों के समर्थन में उतरी मान सरकार, केंद्र से 2100 कर्मियों को नियमित करने की मांग

राज्य

मनरेगा कर्मचारियों के समर्थन में उतरी मान सरकार, केंद्र से 2100 कर्मियों को नियमित करने की मांग

पंजाब सरकार ने 2100 मनरेगा कर्मचारियों की नियमितीकरण की मांग करते हुए केंद्र सरकार से रोजगार सुरक्षा की अपील की।

वांगचुक का अस्पताल से मैसेज - आजादी का दूसरा आंदोलन, पुलिस बोली  - मार्च की अनुमति नहीं

देश-विदेश

वांगचुक का अस्पताल से मैसेज - आजादी का दूसरा आंदोलन, पुलिस बोली - मार्च की अनुमति नहीं

सोनम वांगचुक की पत्नी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें उनके पति के इलाज और उनके अस्पताल से छुट्टी की मांग की गई है।

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, पहली भारतीय जिसने जापान ओपन सुपर-750 जीता

देश-विदेश

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, पहली भारतीय जिसने जापान ओपन सुपर-750 जीता

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को हराकर जापान ओपन सुपर-750 टूर्नामेंट जीत लिया है, जो उनका पहला सुपर-750 खिताब है।

कमीशन दो तो काम होता है, जनसुनवाई में पहुंचा 13 साल का बच्चा, DM से बोला - घर पर ताला जड़ा, खुलवा दीजिए

राज्य

कमीशन दो तो काम होता है, जनसुनवाई में पहुंचा 13 साल का बच्चा, DM से बोला - घर पर ताला जड़ा, खुलवा दीजिए

लखीमपुर खीरी में 13 वर्षीय अमिताभ गुप्ता ने DM के सामने अपने घर पर कब्जा होने की शिकायत की। परिवार का बंटवारा और मां की मृत्यु के बाद संपत्ति विवाद में फंसे बच्चे ने न्याय मांगा।

मां और 10 महीने की मासूम बेटी की हत्या:रायगढ़ में 5 दिन में 2 डबल मर्डर 

राज्य

मां और 10 महीने की मासूम बेटी की हत्या:रायगढ़ में 5 दिन में 2 डबल मर्डर 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक मां और उसकी 10 महीने की बेटी की निर्मम हत्या हुई। दोनों को भारी वस्तु से सिर पर मारा गया। पुलिस जांच में जुटी।