Kaun Hain Sakib-Praful: 13 अप्रैल को SRH और RR के बीच मैच था, जिसमें दो गेंदबाजों ने कमाल कर दिया। दोनों ने इसी साल IPL में डेब्यू किया है। और टीम में आते ही धमाल मचा दिया। रातों-रात दोनों स्टार बन गए। वो दोनों स्टार प्रफुल्ल हिंगे औऱ साकिब हुसैन है। दोनों ने बीते दिन RR के खिलाफ खेले गए मैच में 4-4 विकेट चटकाएं। वहीं प्रफुल्ल IPL में एक ओवर में 3 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए।
बता दें कि, प्रफुल्ल के सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इस मैच के पहले करीब 1000 फॉलोअर्स थे लेकिन इस मैच के बाद अब उनके करीब 259K फॉलोअर्स हो चुके हैं। वहीं साकिब हुसैन के इंस्टाग्राम पर करीब 223 फॉलोअर्स हो चुके हैं।
प्रफुल्ल और साकिब का डेब्यू
IPL 2026 में दोनों गेंदबाजों ने डेब्यू किया है। सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने साकिब हुसैन और प्रफुल्ल को 30-30 लाख रुपए में टीम में शामिल किया। दोनों को पहला मौका IPL खेलने को मिला और दोनों ने अपने गेम से खुद को साबित कर दिया कि वो दोनों कितने अच्छे गेंदबाज है।

जो अब तक कोई गेंदबाज नहीं कर पाया, चाहे 1 ओवर में 3 विकेट लेना हो या वैभव का विकेट प्रफुल्ल ने दोनों ही काम कर दिया। RR इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारी थी लेकिन कल के मैच में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ RR को सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा।
प्रफुल्ल ने जुरेल और सूर्यवंशी को 0 रन पर कराया कैच
RR के दो स्टार सूर्यवंशी और जुरेल जो की इस सीजन में कमाल कर करते आ रहे थे। हर मैच में शानदार पारी खेलें। साथ ही मैच भी फिनिश करते रहे। लेकिन बीते दिन जुरेल और सूर्यवंशी दोनों ही बिना खाता खोले आउट हो गएं।

कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे?
प्रफुल्ल हिंगे का जन्म 18 जनवरी 2002 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ। वे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं।IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करने से पहले वो 10 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 27 विकेट अपने नाम किए हैं।

साथ ही लिस्ट ए क्रिकेट में प्रफुल्ल ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें 5 विकेट चटकाएं। तो वहीं T20 में उन्होंने महज एक मैच खेला है, जिसमें 1 विकेट भी लिया। हैदराबाद ने उन्हें इस सीजन के लिए ऑक्शन में 30 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।
- फर्स्ट क्लास: 10 मैच, 27 विकेट
- लिस्ट-ए: 6 मैच, 5 विकेट
- T20: 1 मैच, 1 विकेट
कौन है साकिब हुसैन?
बिहार में 14 दिसंबर 2004 को मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे साकिब ने बहुत कम उम्र में ही क्रिकेट की शुरुआत कर दी थी। अपनी तेज गति और आक्रामक गेंदबाजी से उन्होंने घरेलू क्रिकेट जगत में कई लोगों को प्रभावित किया।

साकिब ने हैदराबाद की ओर से खेलते हुए अपने डेब्यू मैच में ही राजस्थान के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाएं। उन्होंने यशस्वी जायसवाल से लेकर डोनोवान फरेरा, जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों का विकेट लिया।
जेवर बेंचकर मां ने खरीदे स्पाइक्स-जूते
साकिब का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते हैं कि- ‘10,000-15000 रुपये का स्पाइक आता है तो पहले कहां से ले पाता, मेरे पिता किसान हैं और उनके पैर में चोट है। मैं आर्मी में जाना चाहता था। मैं टेनिस बॉल क्रिकेट खेलता था, उससे पैसे कमाता था।’
THE INSPIRATIONAL STORY OF SAKIB HUSSAIN. pic.twitter.com/5XtPmCOQ5f
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 13, 2026
साकिब की मां ने बताया कि- ‘एक दिन वो घर आकर रोने लगा कि कैसे स्पाइक्स-जूते खरीदूं। फिर मैंने जेवर बेचकर उसके लिए स्पाइक्स खरीदे।’ साकिब कहते हैं कि, ‘सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मैंने 4 विकेट लिए थे, मैंने आईपीएल के लिए कई ट्रायल्स दिये थे। मेरे कोच रॉबिन सिंह ने बताया कि मेरा नाम आया है, तो भरोसा ही नहीं हुआ।”
KKR ने टीम में साकिब को किया था शामिल
साल 2022-23 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मात्र 17 साल की उम्र में 4 विकेट लेकर सुर्खियों में आए साकिब को 2024 में KKR टीम ने अपने टीम में शामिल किया था, लेकिन तब उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। अब हैदराबाद की जर्सी में जब उन्हें मौका मिला, तो उन्होंने कमाल कर दिया।
वरुण एरोन ने इन 2 सितारों को चुना
IPL में प्रफुल्ल को मौका देने का श्रेय हैदराबाद के गेंदबाजी कोच वरुण एरोन को जाता है। उन्होंने नीलामी से पहले प्रफुल्ल को SRH के ट्रॉयल के लिए बुलाया था। और उनकी गेंदबाजी से वो काफी प्रभावित हुए और ऑक्शन में उन्हें हैदराबाद टीम में शामिल कर लिया। प्रफुल्ल ने अपने पहले 3 ओवरों में 18 रन खर्च करते हुए 4 विकेट झटके। 9 रनों के स्कोर पर राजस्थान की आधी टीम पवेलियन वापस लौट गई।

वहीं साकिब को भी वरुण एरोन ने ही चुना। मैच के बाद साकिब ने कहा कि- ‘वरुण भाई पिछले चार सालों से मेरे साथ काम कर रहे हैं। मेरी गेंदबाजी में आज आप जो भी सुधार देख रहे हैं वह उन्हीं की वजह से है। मैं अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय उन्हें देता हूं। उन्होंने मैच से एक दिन पहले ही मुझे बता दिया था कि मैं राजस्थान के खिलाफ खेल रहा हूं जिससे मुझे मानसिक रूप से तैयार होने में मदद मिली।’
दोनों का सफर प्रेरणादायक
प्रफुल्ल और साकिब दोनों मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। एक नागपुर से, दूसरा गोपालगंज (बिहार) से। रणजी ट्रॉफी में साकिब ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 6 विकेट लिए थे। अब दोनों ने आईपीएल के बड़े मंच पर अपनी पहचान बना ली है। रातों रात स्टार बन गए दोनों युवा गेंदबाज अब हैदराबाद के लिए नई उम्मीद बन चुके हैं।
Also Read- ICC Increases Womens Prize Money: Womens T-20 वर्ल्ड कप की प्राइजमनी में 10 % होगी बढ़ोत्तरी!
