Truck Hits Car Accident: उदयपुर में गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाइवे के पास 14 अप्रैल की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार सास और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 साल का पोता गंभीर रुप से घायल हो गया।
बता दें कि, ट्रक कार पर टक्कर मारने के बाद पलट गया, जिसकी वजह से ट्रक ड्राइवर को भी गंभीर चोटे आईं। इससे हाईवे पर जाम लग गया।
पुलिस को दी सूचना
हादसे की जानकारी मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला और बेकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। वहां से घायलों को तुरंत उदयपुर एमबी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। वहीं, कार में फंसी मृतक महिला और युवक को बाहर निकालकर मालवा चौराहा हॉस्पिटल में पोस्टमाॉर्टम के लिए भेजा गया।

उदयपुर से जोधपुर जा रहे थे कार सवार
थाना प्रभारी ने बताया कि- ‘हादसे में कार सवार सास दया भट्ट (55) और उनके दामाद पुष्पराज (32) की मौत हो गई। जबकि सास का 10 साल का पोता गंभीर घायल हो गया। जिसका हॉस्पिटल में इलाज जारी है। जोधपुर निवासी ये परिवार उदयपुर से पिंडवाड़ा होते हुए जोधपुर जा रहा था। हादसे में ट्रक ड्राइवर और एक ट्रेलर ड्राइवर भी घायल हैं, उन्हें भी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। क्रेन की मदद से ट्रक, कार और ट्रेलर को साइड में कराकर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कराई गई।’

मृतक परिजनों को दी सूचना
थानाधिकारी ने आगे बताया कि- ‘मृतक के परिजनों को सूचना दी है। उनके उदयपुर पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। साथ ही लिखित रिपोर्ट लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।’
Also Read- Bharatpur Theft death: हाईटेंशन लाइन का तार चोरी करने आया चोर तार में लटका, करंट से मौत!
