Khandwa Murder News: खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम अस्तरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। एक बेटे ने अपने ही मां की हत्या कर दी। दरअसल युवक मां से शराब पीने के लिए पैसा मांग रहा था लेकिन जब मां ने पैसे नहीं दिए तो युवक ने मां पर लकड़ी से मारना शुरु कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस को दी सूचना
गांव में इस हत्या से हड़कंप मच गया। फिर गांव के लोगों ने सूझबूझ के साथ आरोपी युवक को पकड़ कर रस्सी से बांध दिया। यह घटना 13 अप्रैल 2026 की है।

आरोपी का नाम शिवकरण भील (30) ने अपनी मां चंदाबाई (55) है, जिनकी युवक ने हत्या कर दी।
मां से मांगे शराब के लिए पैसे
आरोपी शिवकरण मां से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। लेकिन मां चंदाबाई ने देने से मना कर दिया तो युवक गुस्से में आकर आपा खो बैठा और मां के सिर में डंडे से वार कर दिया। उन्हें डंडे से बहुत मारा। गंभीर चोट लगने से चंदाबाई की मौत हो गई।

थाना प्रभारी पंधाना TI का बयान
TI दिलीप देवड़ा ने बताया कि -‘घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है। आरोपी अविवाहित है और शराब का आदी बताया जा रहा है, वह आए दिन घर में विवाद करता था। आज भी उसने मां से विवाद किया और उसके बाद हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लिया।’
वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
