T20 World Cup 2026: पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले T-20 मैच का करेगी बॉयकॉट!

t20-world-cup-2026-today

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले T-20 मैच का करेगी बॉयकॉट!

t20 world cup 2026 पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले t-20 मैच का करेगी बॉयकॉट

T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है, लेकिन उसके पहले पाकिस्तान ने भारत ने साथ मैच न खेलने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, दोनों टीमों का ग्रुप स्टेज में आमना- सामना होने वाला था। लेकिन पाकिस्तान सरकार के मैच बॉयकॉट के ऐलान के बाद अब तक यह तय नहीं है अगर नॉकआउट में भारत सामने आया तो पाकिस्तान मैच खेलेगा या नहीं? दरअसल, 1 फरवरी शनिवार के दिन पाकिस्तान सरकार ने ट्विट कर भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप के मैच से बॉयकॉट करने की घोषणा की है।

बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मिली जगह

भारत और बांग्लादेश के बीच कई दिनों से कॉन्ट्रोवर्सी चल रही थी, इस बीच बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप का मैच भारत में खेलने से मना कर दिया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा था उनके मैच भारत की जगह श्रीलंका में कराए जाए, तो इस मांग को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को खारीज कर दिया था। पुन: विचार करने का समय भी दिया। लेकिन बांग्लादेश अपनी बात पर अड़ा रहा ऐसे में 24 जनवरी 24 जनवरी को बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी थी। Ind vs Pak बता दें कि, ICC के इस फैसले के विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ T20 में होने वाले मैच का बॉयकॉट करने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कहा है।

भारत के साथ नहीं खेलेगे मैच पाकिस्तान

पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी रविवार को ऐलान किया कि T-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बॉयकॉट करेगा। पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला बांग्लादेश का समर्थन करते हुए, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद लिया।

क्या है पाकिस्तान की घोषणा

सरकार ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड T20 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी देती है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।" ICC बोला- पाकिस्तान अपने फैसले पर विचार करे ICC ने देर रात मीडिया रिलीज में कहा कि-' हम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं। ICC सरकार के फैसलों का समर्थन करता है, लेकिन पाकिस्तान का फैसला दुनियाभर में क्रिकेट के इकोसिस्टम को प्रभावित करने वाला है। ICC उम्मीद कर रहा है कि PCB अपने फैसले पर फिर से विचार करेगा ताकि दुनियाभर में क्रिकेट का सिस्टम प्रभावित न हो। पाकिस्तान खुद ICC का सदस्य है। हम चाह रहे हैं कि पाकिस्तान किसी तरह सभी स्टेकहोल्डर्स को ध्यान में रखते हुए आखिरी फैसला ले।'

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।