CM योगी ने आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

योगी ने आजमगढ़ में विकास परियोजनाएँ शुरू कीं

CM योगी ने आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय विकास और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की बात कही।

cm योगी ने आजमगढ़ में 95540 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

योगी ने आजमगढ़ में विकास परियोजनाएँ शुरू कीं |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिले की 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजमगढ़ ऋषि-मुनियों की तपोभूमि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कर्मभूमि और हस्तशिल्प, कृषि और संस्कृति की समृद्ध विरासत वाला जनपद है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों की उपेक्षा के कारण इसकी पहचान प्रभावित हुई थी। 

आजमगढ़ को नई पहचान

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले आजमगढ़ विकास के कई महत्वपूर्ण आयामों से वंचित था। न यहां विश्वविद्यालय था, न पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, न एयरपोर्ट की बेहतर सुविधा और न ही स्थानीय कला एवं शिल्प को उचित मंच मिल पा रहा था। आज BJP सरकार के प्रयासों से आजमगढ़ की साड़ी, मुबारकपुर की ब्लैक पॉटरी, हरिहरपुर की संगीत परंपरा और किसानों-कारीगरों को नई पहचान मिल रही है। 

हस्तशिल्प को बढ़ावा

उन्होंने कहा कि प्रदेश में BJP और NDA सरकार बनने के बाद स्थानीय उद्योगों और हस्तशिल्प को बढ़ावा मिला है, जिससे कारीगरों और व्यापारियों की आय में वृद्धि हुई है। सरकार बिना भेदभाव के गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रही है। हर गरीब को आवास, शौचालय, बिजली और सुरक्षा उपलब्ध कराने का अभियान चलाया गया।  

विपक्ष पर निशाना

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिन दलों ने सालों तक प्रदेश पर शासन किया, वे विकास, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित कार्य नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तथा भारत आज विश्व मंच पर नई पहचान बना रहा है। CM योगी ने जनता से विकास की गति को बनाए रखने के लिए डबल इंजन सरकार का साथ देने की अपील की।

संबंधित सामग्री

UP के ललितपुर में टीचर की नृशंस हत्या, बेटी के सामने पीट-पीटकर मारा

राज्य

UP के ललितपुर में टीचर की नृशंस हत्या, बेटी के सामने पीट-पीटकर मारा

ललितपुर में एक इंटर कॉलेज के टीचर की उनके बेटी के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घरेलू विवाद के चलते हुई इस वारदात के पीछे पारिवारिक रंजिश थी।

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

राज्य

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क का उद्घाटन किया, जो 69.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुई है।

MP में बारिश से हाहाकार, भोपाल में 1000 घरों में 5 फीट तक पानी; राजस्थान में 12 इंच बारिश, UP में गंगा में समाए 25 मकान

देश-विदेश

MP में बारिश से हाहाकार, भोपाल में 1000 घरों में 5 फीट तक पानी; राजस्थान में 12 इंच बारिश, UP में गंगा में समाए 25 मकान

मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ की गंभीर स्थिति। स्कूलों में छुट्टी, कई नदियां उफान पर।

बरेली में पति की मौत से सनसनी, पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जुर्म गाथा

बरेली में पति की मौत से सनसनी, पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बरेली में 35 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। परिजनों ने पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप लगाया।

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

राज्य

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

उत्तर प्रदेश के शिव मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज में विशेष इंतजाम किए गए।