शिक्षक संभल में निलंबित

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के संभल स्थित स्कूल में हिंदू बच्चों को हिजाब और टोपी पहनने के लिए बाध्य करने पर प्रिंसिपल और दो शिक्षक निलंबित।

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब, वीडियो आया सामने, हुई कार्रवाई

पीएम श्री स्कूल में हिंदू बच्चियों को पहनाया हिजाब

उत्तर प्रदेश के संभल में पीएम श्री स्कूल में छात्र-छात्राओं को टोपी और हिजाब पहना दिया। इसका वीडियो सामने आया तो प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंजार अहमद, प्रभारी प्रधानाध्यापक वालेश कुमार और सहायक अध्यापक मोहम्मद गुल एजाज को निलंबित कर दिया गया। BSA अलका शर्मा ने इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिए हैं। आरोप है कि ये टीचर हिंदू छात्रों को टोपी और छात्राओं को हिजाब पहनने पर जोर देखते थे।

प्रिंसिपल और 2 टीचर निलंबित

संभल के सरकारी स्कूल में बच्चे-बच्चियों को हिजाब और टोपी पहनाने के आरोप में प्रिंसिपल और 2 सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दिया गया। DM के निर्देश पर दोनों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। मामला संभल के जालम सराय गांव में स्थित पीएम श्री स्कूल का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में हिंदू बच्चों को टोपी और बच्चियों को हिजाब पहनाकर प्रार्थना में शामिल किया गया।

स्टाफ गायब 

हिजाब और टोपी पहनाने का वीडियो सामने आने के बाद 8 मई को BEO विद्यालय में निरीक्षण करने पहुंचे। वहां केवल प्रभारी प्रधानाध्यापक ही मौके पर मिले। अन्य स्टाफ गायब था। प्रिंसिपल मोहम्मद अंजार अहमद मेडिकल लीव पर हैं। विद्यालय में कुल 352 छात्र-छात्राएं हैं, जिनमें जाटव समुदाय के 118 और मुस्लिम समुदाय के 234 बच्चे हैं। उन्होंने स्कूल के बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने बताया कि वीडियो पुराना है।

हिजाब और सजदा 

आरोप है कि प्रधानाध्यापक और उर्दू टीचर मोहम्मद गुल एजाज ने स्कूल में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया। सहायक टीचर एजाज स्कूल में 2014 से काम कर रहे हैं। दोनों ने ही छात्राओं को हिजाब पहनने और सजदा करने जैसी बातें सिखाई और छात्रों को टोपी पहनकर आने के लिए प्रेरित किया।

संबंधित सामग्री

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

उत्तर प्रदेश ने डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख किसानों की संख्या पार कर देश में पहला स्थान हासिल किया है।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास प्रोजेक्ट्स की घोषणा की, जिसमें विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं।

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना बन सकती हैं अगली कप्तान

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना बन सकती हैं अगली कप्तान

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। उनके बाद स्मृति मंधाना को नई कप्तानी सौंपे जाने की संभावना है।

सिंगापुर में CM सैनी का हरियाणा विज़न: राज्य को बनाएंगे भारत का ‘Innovation Capital’, निवेशकों को दिया बड़ा न्योता

सिंगापुर में CM सैनी का हरियाणा विज़न: राज्य को बनाएंगे भारत का ‘Innovation Capital’, निवेशकों को दिया बड़ा न्योता

हरियाणा सरकार औद्योगिक विकास से आगे बढ़कर इनोवेशन और टेक्नोलॉजी में नई पहचान बनाना चाहती है, सिंगापुर के साथ नई पार्टनरशिप की दिशा में भी काम कर रही है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर