CM योगी ने यूपी को स्टार्टअप हब बनाने के लिए नई नीति की घोषणा की

यूपी की नई स्टार्टअप नीति-2026

CM योगी ने यूपी को स्टार्टअप हब बनाने के लिए नई नीति की घोषणा की

उत्तर प्रदेश की नई स्टार्टअप नीति-2026 के तहत, यूपी को उभरती तकनीकों में अग्रणी बनाने के लिए विशेष प्रोत्साहन और सहयोग दिया जाएगा।

cm योगी ने यूपी को स्टार्टअप हब बनाने के लिए नई नीति की घोषणा की

यूपी की नई स्टार्टअप नीति-2026 |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी स्टार्टअप गंतव्य बनाने के लिए नई स्टार्टअप नीति-2026 तैयार करने के निर्देश दिए। CM ने कहा, नई नीति ऐसी होनी चाहिए जो युवाओं को रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाए। सीएम योगी रविवार को प्रस्तावित उप्र स्टार्टअप नीति-2026 के प्रावधानों की समीक्षा कर रहे थे। 

स्टार्टअप्स का प्रारंभिक चरण

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में स्टार्टअप्स को प्रारंभिक चरण से लेकर विस्तार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा तक हर स्तर पर सहयोग उपलब्ध कराएं। नई नीति में भरण-पोषण भत्ता, प्रोटोटाइप अनुदान, सीड कैपिटल सहायता और पेटेंट एवं गुणवत्ता प्रमाणन से जुड़े प्रोत्साहनों को और प्रभावी बनाएं। महिला उद्यमियों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर उद्यमियों और पूर्वांचल एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के स्टार्टअप्स को विशेष प्रोत्साहन देने के लिए भी उपयुक्त प्रावधान करें।

तकनीक में UP की अग्रणी भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि AI, मशीन लर्निंग, क्वांटम प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर, एयरोस्पेस, स्पेस टेक्नोलॉजी, हेल्थटेक और अन्य उभरती तकनीक में यूपी को अग्रणी भूमिका निभानी होगी। इसके लिए डीपटेक स्टार्टअप्स को विशेष प्रोत्साहन दिया जाए और अनुसंधान आधारित नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करें। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की संख्या बढ़ाएं और उन्हें भविष्य की तकनीक के अनुरूप विकसित करें। विवि, तकनीकी संस्थानों, अनुसंधान केंद्रों और उद्योग जगत के बीच मजबूत समन्वय कर नवाचार को प्रयोगशालाओं से बाजार तक पहुंचाने की दिशा में काम किया जाए। 

संबंधित सामग्री

UP के ललितपुर में टीचर की नृशंस हत्या, बेटी के सामने पीट-पीटकर मारा

राज्य

UP के ललितपुर में टीचर की नृशंस हत्या, बेटी के सामने पीट-पीटकर मारा

ललितपुर में एक इंटर कॉलेज के टीचर की उनके बेटी के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घरेलू विवाद के चलते हुई इस वारदात के पीछे पारिवारिक रंजिश थी।

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

राज्य

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क का उद्घाटन किया, जो 69.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुई है।

MP में बारिश से हाहाकार, भोपाल में 1000 घरों में 5 फीट तक पानी; राजस्थान में 12 इंच बारिश, UP में गंगा में समाए 25 मकान

देश-विदेश

MP में बारिश से हाहाकार, भोपाल में 1000 घरों में 5 फीट तक पानी; राजस्थान में 12 इंच बारिश, UP में गंगा में समाए 25 मकान

मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ की गंभीर स्थिति। स्कूलों में छुट्टी, कई नदियां उफान पर।

बरेली में पति की मौत से सनसनी, पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जुर्म गाथा

बरेली में पति की मौत से सनसनी, पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बरेली में 35 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। परिजनों ने पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप लगाया।

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

राज्य

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

उत्तर प्रदेश के शिव मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज में विशेष इंतजाम किए गए।