उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अभियान

त्योहार से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, 20 लाख का पनीर-खोया कराया नष्ट

उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन अभियान चलाकर 28 वाहनों से मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किए।

By : सोनिया रायकवार
त्योहार से पहले खाद्य विभाग का एक्शन, 20 लाख का पनीर-खोया कराया नष्ट

रक्षाबंधन पर्व से पहले प्रदेश की जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग की प्रवर्तन टीमों ने 25-26 अगस्त की मध्यरात्रि से भोर तक टोल नाकों, हाईवे और कनेक्टिंग रोड्स पर सघन रात्रिकालीन अभियान चलाया.अभियान के दौरान कुल 97 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 28 वाहनों में संदिग्ध, मिलावटी या अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में रखे गए खाद्य पदार्थ पाए गए. अधिकारियों ने मौके पर 35 नमूने जांच के लिए लिए गए. साथ ही लगभग 16.3 कुंतल खाद्य पदार्थ, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है, नष्ट करा दिए गए. इनमें पनीर, खोया, दूध, नमकीन और मिल्क केक जैसी मिठाइयां शामिल हैं.

हाईवे की सप्लाई चेन पर कड़ी नजर

रक्षाबंधन पर मिठाई, खोया, पनीर और दूध की मांग बढ़ने को देखते हुए विभाग ने सिर्फ बाजारों तक सीमित न रहकर सप्लाई चेन के महत्वपूर्ण मार्गों पर निगरानी बढ़ाई है. टीमों ने वाहनों में रखे पदार्थों की स्वच्छता, भंडारण और परिवहन की स्थिति की जांच की. विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन में खोया, पनीर, दूध, मिठाई और नमकीन जैसे अधिक मांग वाले पदार्थों की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. अभियान के दौरान लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

जनपदवार हुई प्रमुख कार्रवाई

मथुरा : दिल्ली हाईवे पर एक वाहन से करीब 1200 किलो पनीर बरामद. लगभग 3 लाख रुपये मूल्य का पनीर नष्ट कराया गया. एक नमूना लिया गया.

मेरठ : दो वाहनों से करीब 10 कुंतल खोया अस्वास्थ्यकर हालत में मिला. 3.30 लाख रुपये मूल्य का खोया नष्ट. दो नमूने लिए गए.

अयोध्या-गोरखपुर हाईवे : 3416 किलो नमकीन जब्त (अनुमानित कीमत 32 हजार रुपये). चार नमूने लिए गए.

पिलखुआ-हापुड़ : दो वाहनों से 1670 किलो खोया मिला. करीब 35 हजार रुपये मूल्य का खोया नष्ट. पांच नमूने संग्रहित.

बागपत : दो वाहनों से 520 किलो खोया बरामद. 1.44 लाख रुपये मूल्य का खोया नष्ट.

अलीगढ़ : नोएडा मार्ग पर दूध टैंकर से करीब 7000 लीटर दूध (1.75 लाख रुपये) नष्ट. एक नमूना लिया गया.

कानपुर : रेलवे स्टेशन मार्ग पर 500 किलो अस्वास्थ्यकर खोया (1.75 लाख रुपये) नष्ट.

नोएडा-दिल्ली मार्ग : दो वाहनों से 185 किलो पनीर (2.75 लाख रुपये) नष्ट. रसायनों के प्रयोग की आशंका जताई गई.

गोरखपुर : अयोध्या-बस्ती मार्ग से आ रहे वाहन से 600 किलो मिल्क केक जैसी मिठाई (1.08 लाख रुपये) नष्ट. एक नमूना लिया गया.

संबंधित सामग्री

UP में हर हफ्ते लगेगा रोजगार मेला, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: CM योगी

UP में हर हफ्ते लगेगा रोजगार मेला, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: CM योगी

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने अगले छह महीनों में 1 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

माटी महोत्सव में CM सम्राट चौधरी का संदेश- अपनी माटी का फर्ज निभाएं

माटी महोत्सव में CM सम्राट चौधरी का संदेश- अपनी माटी का फर्ज निभाएं

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित माटी-पूर्वांचल महोत्सव में भाग लिया, जहाँ उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा की।

लोक भवन में लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के 912 चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

लोक भवन में लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के 912 चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अगले छह महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा है।

हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में नई सरकारी नियुक्तियों की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्हें निकम्मा बताया।

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

उत्तर प्रदेश में हुई नई पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी खुशी व्यक्त की। कहा- प्रक्रिया में किसी प्रकार का भेदभाव या रिश्वत नहीं थी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर