Buxar Murder Mystery

Buxar Murder Mystery: बक्सर में मिला अज्ञात शव, पुलिस कर रही जांच!

An unidentified body was found in Buxar, causing panic among locals. Police are investigating the case, suspecting murder.

By : हेमा गुप्ता
Buxar Murder Mystery: बक्सर में  मिला अज्ञात शव, पुलिस कर रही जांच!

Buxar Murder Mystery: बक्सर में मिला अज्ञात शव, पुलिस कर रही जांच

Buxar Murder Mystery: बक्सर जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मठिला गांव के बधार में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सुबह जब खेत की ओर जाते समय नहर के पानी में शव देखा, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच है। बरामदगी के समय युवक ने लाल रंग की टी-शर्ट और काले रंग का लोअर पहन रखा था। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि युवक स्थानीय निवासी नहीं है और उसकी मौत करीब एक दिन पहले हुई है।

FSL की टीम ने जुटाए सबूत 

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने बारीकी से साक्ष्य एकत्र किए हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हत्या का मामला है या कोई दुर्घटना। पुलिस को आशंका है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंक दिया, जिससे सबूत न मिले।

पहचान के लिए पुलिस की कवायद

कोरानसराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि -शव की पहचान के लिए आसपास के सभी थानों को अलर्ट भेज दिया गया है। हाल के दिनों में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मृतक की फोटो साझा की जा रही है। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है

पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों (जैसे दम घुटने, चोट या अन्य) का पता चल पाएगा। फिलहाल, इस घटना की पुलिस जांच कर रही है।
 

संबंधित सामग्री

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

बैतूल पुलिस ने किया खोदरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

बैतूल पुलिस ने किया खोदरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शराब पार्टी के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल में विधायक प्रीतम लोधी के आवास पर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल में विधायक प्रीतम लोधी के आवास पर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल के 45 बंगला इलाके में विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी आवास में चोरी हुई। चोरों ने एक्टिवा, गैस सिलेंडर और नल की टोटियां चुराई।

छत पर बैठे, थोड़ी देर लेटे, फिर अचानक नीचे गिरे... प्रेमानंद महाराज के शिष्य का CCTV सामने

छत पर बैठे, थोड़ी देर लेटे, फिर अचानक नीचे गिरे... प्रेमानंद महाराज के शिष्य का CCTV सामने

वृंदावन के साधक दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की चार मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस CCTV और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

अनूपपुर में वेयरहाउस से 24 EVM गायब, 8 बैलेट और 16 कंट्रोल यूनिट कम मिलीं; पुलिस जांच शुरू

अनूपपुर में वेयरहाउस से 24 EVM गायब, 8 बैलेट और 16 कंट्रोल यूनिट कम मिलीं; पुलिस जांच शुरू

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में 24 ईवीएम गायब हो गई हैं। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर