नया मोड़ राजा रघुवंशी हत्याकांड

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की जमानत को चुनौती, हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी शिलॉन्ग पुलिस

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम को मिली जमानत के बाद, शिलॉन्ग पुलिस मेघालय हाई कोर्ट में इसे चुनौती देने की तैयारी कर रही है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की जमानत को चुनौती, हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी शिलॉन्ग पुलिस

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की जमानत को चुनौती

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम को मिली जमानत के बाद अब इस लड़ाई में नया मोड़ आ गया है। शिलॉन्ग पुलिस सोनम की जमानत को चुनौती देने के लिए मेघालय हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर ली है। पुलिस का मानना है कि सोनम इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड है और उसकी रिहाई से गवाहों को प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। जमानत मिलने से आरपी गवाहों को प्रभावित कर सकती है। 

कोर्ट जाएगी पुलिस

शिलॉन्ग SP ने कहा कि हम जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं और कानून के मुताबिक इस मामले को आगे बढ़ रहे है। कोर्ट ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल किया। हमारी जांच नियमों के मुताबिक आगे बढ़ेगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस उन बिंदुओं को ही आधार बनाएगी, जिन बिंदुओं पर शिलॉन्ग की कोर्ट ने सोनम को जमानत दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिलॉन्ग पुलिस अब इस मामले से जुड़े साक्ष्यों और तथ्यों को और मजबूती से प्रस्तुत करने की रणनीति बना रही है, ताकि हाईकोर्ट में जमानत को चुनौती दी जा सके। वहीं सरकारी वकील केशव गौतम ने इस पूरे मामले को लेकर कुछ भी कहने से मना कर दिया है।

कोर्ट में अर्जी 

सूत्रों ने बताया कि जमानत के बाद सोनम को वकील की मदद से शिलॉन्ग में किसी सुरक्षित जगह पर रखा गया। कारण यह है कि सोनम अदालत की अनुमति के बगैर शिलॉन्ग नहीं छोड़ सकती है। वहीं, कहा जा रहा है कि सोनम खुद शिलॉन्ग से बाहर जाने के लिए कोर्ट में अर्जी दायर कर सकती है। इसके लिए वह खुद पर हमले का खतरा होने का तर्क दे सकती है। शिलॉन्ग पुलिस के राजफाश में सोनम के प्रेमी राज कुशवाह की जमानत पर शिलॉन्ग के सत्र न्यायालय का फैसला आ सकता है। सोनम की जमानत को आधार बनाकर राज के वकील योबिन ने अदालत में अर्जी लगाई थी। 

हाईकोर्ट जाएंगे विपिन 

इधर, राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा है कि वह खुद भी सोनम की जमानत खारिज कराने के लिए मेघालय हाईकोर्ट में जाएंगे। इसके लिए याचिका दायर करेंगे। इसके लिए वकील से संपर्क कर लिया है। प्रक्रिया के लिए दस्तावेज भी पहुंचा दिए गए।

संबंधित सामग्री

इंदौर में RE-2 का रास्ता साफ, 300 से ज्यादा मकानों पर कार्रवाई शुरू, 3 साल से अटकी कनेक्टिविटी का रास्ता साफ

इंदौर में RE-2 का रास्ता साफ, 300 से ज्यादा मकानों पर कार्रवाई शुरू, 3 साल से अटकी कनेक्टिविटी का रास्ता साफ

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में RE-2 यानी रिंग रोड एक्सटेंशन-2 को लेकर बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है।

23 साल से लंबित मांगों पर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल,स्थायी नौकरी की उठी मांग

23 साल से लंबित मांगों पर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल,स्थायी नौकरी की उठी मांग

इंदौर के सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में धरना दिया और 48 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया।

केतन मर्डर केस:ChatGPT पर सर्च कर रची साजिश,सिया ने पुलिस से बचने से लेकर पति का गुस्सा शांत करने तक पूछे सवाल

केतन मर्डर केस:ChatGPT पर सर्च कर रची साजिश,सिया ने पुलिस से बचने से लेकर पति का गुस्सा शांत करने तक पूछे सवाल

पुणे पुलिस ने केतन अग्रवाल हत्याकांड में 5053 पन्नों की चार्जशीट प्रस्तुत की। चार्जशीट में सिया के खिलाफ प्रमाण सहित कई चौंकाने वाले खुलासे शामिल हैं।

इंदौर में 66 करोड़ के लोन घोटाले में बड़ा एक्शन, 21 आरोपी और संबंधित संस्थाएं तलब

इंदौर में 66 करोड़ के लोन घोटाले में बड़ा एक्शन, 21 आरोपी और संबंधित संस्थाएं तलब

इंदौर से जुड़े 66 करोड़ रुपए के बैंक ऋण घोटाले में 21 आरोपियों को कोर्ट ने तलब किया। ईडी ने धोखाधड़ी और धन शोधन के आरोपों की जांच की।

इंदौर छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर, मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से हटाए

इंदौर छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर, मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से हटाए

इंदौर के छावनी क्षेत्र में मास्टर प्लान के अनुसार रोड चौड़ीकरण की कार्रवाई फिर से शुरू हुई, कई पुराने मकान और दुकानों के बाधक हिस्से हटाए गए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर