मुजफ्फरनगर: STF ने मुख्तार का खतरनाक शूटर शाहरुख पठान को मुठभेड़ में ढेर किया

muzaffarnagar-stf-encounter-sharukh-pathan-killed

मुजफ्फरनगर: STF ने मुख्तार का खतरनाक शूटर शाहरुख पठान को मुठभेड़ में ढेर किया

मुजफ्फरनगर stf ने मुख्तार का खतरनाक शूटर शाहरुख पठान को मुठभेड़ में ढेर किया

शादी के 8 महीने बाद मौत  

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार तड़के करीब 4 बजे STF (स्पेशल टास्क फोर्स) ने मुख्तार अंसारी गैंग के कुख्यात शूटर शाहरुख पठान को एनकाउंटर में मार गिराया। यह मुठभेड़ छपार थाना क्षेत्र के रोहाना मार्ग पर हुई।

कैसे हुआ एनकाउंटर?

STF मेरठ की टीम ने कई महीनों की कोशिश के बाद रविवार को शाहरुख की लोकेशन छपार इलाके में ट्रेस की। सोमवार तड़के जब शाहरुख एक मेटेलिक कलर की ब्रेजा कार से वहां पहुंचा तो STF ने कार को रोकने की कोशिश की। घिरते हुए शाहरुख ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर STF टीम ने जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से शाहरुख मौके पर ही ढेर हो गया।

मुठभेड़ स्थल से STF ने बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं, जिनमें 30 एमएम बरेटा पिस्टल, 32 एमएम ऑर्डिनेंस रिवाल्वर, 9 एमएम देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस शामिल हैं।

शाहरुख पठान कौन था?

शाहरुख पठान मुख्तार अंसारी गैंग का प्रमुख शार्प शूटर था। वह पेशे से प्रोफेशनल किलर था और सुपारी लेकर हत्या की घटनाओं को अंजाम देता था। पश्चिम यूपी के साथ-साथ वह कुख्यात संजीव जीवा गैंग के लिए भी काम करता था।

शाहरुख पर लूट और हत्या सहित 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे सबसे खतरनाक अपराधी माना जाता था क्योंकि वह घटनास्थल से आसानी से फरार हो जाता था।

जेल से छूटने के बाद बढ़ा था खौफ

शाहरुख पठान एक साल पहले जेल से जमानत पर बाहर आया था। जेल में रहते हुए वह संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी के संपर्क में आया। जेल से बाहर आने के बाद उसने गवाहों को धमकाना शुरू कर दिया था। संभल जिले में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और धमकी देने का मामला दर्ज था, जिसमें वह फरार चल रहा था।

अपराधों की लंबी फेहरिस्त

  • 2015 में मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पुलिस कस्टडी में आसिफ जायदा की हत्या।

  • जेल में रहते हुए संजीव जीवा गैंग के संपर्क में आया।

  • 2016 में जेल से फरार होकर फरारी की।

  • 2017 में हरिद्वार के कंबल कारोबारी गोल्डी की हत्या की योजना और अंजाम दिया।

  • हत्या के गवाहों के परिवार पर हमले।

शाहरुख के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

शादी और सोशल मीडिया की रील

शाहरुख की मुजफ्फरनगर में 8 महीने पहले ही शादी हुई थी। उसकी एक वायरल रील भी सामने आई थी, जिसमें वह मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के साथ दिखाई दे रहा था। इस रील के समय और स्थान को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

क्या कहती है STF?

STF सूत्रों के अनुसार शाहरुख पठान मुख्तार गैंग का एक बेहद खतरनाक और अनुभवी शूटर था। वह वारदातों को बड़े ही शातिराना तरीके से अंजाम देता था। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान शाहरुख ने फायरिंग की, जिससे जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हुई।

Watch Now :- "सावन शुरू! जानिए कैसे पाएं भगवान शिव की अपार कृपा इस पावन महीने में ?"

Read More:- सुप्रीम कोर्ट का फैसला: तलाक के मामले में पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग सबूत

संबंधित सामग्री

पत्नी पर बुरी नज़र डालने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट से की हत्या, ‘दीपक’ टैटू से खुला राज

जुर्म गाथा

पत्नी पर बुरी नज़र डालने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट से की हत्या, ‘दीपक’ टैटू से खुला राज

मुजफ्फरनगर में छोटे भाई ने अपनी पत्नी पर बुरी नजर डालने के आरोप में बड़े भाई की हत्या कर दी। शव पर 'दीपक' टैटू ने मामले का पर्दाफाश किया।

हिमाचल नगर निगम चुनाव में उतरे CM सुक्खू, 12 मई से करेंगे प्रचार; धर्मशाला पर रहेगा खास फोकस

राज्य

हिमाचल नगर निगम चुनाव में उतरे CM सुक्खू, 12 मई से करेंगे प्रचार; धर्मशाला पर रहेगा खास फोकस

हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू चुनावी प्रचार में सक्रिय रूप से उतरेंगे।

PM ने की 1 साल तक गोल्ड न खरीदने की अपील, बोले - पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा

देश-विदेश

PM ने की 1 साल तक गोल्ड न खरीदने की अपील, बोले - पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों से अपील की है कि वे एक साल तक सोना न खरीदें, जिससे आयात बिल कम हो सकता है और रुपये पर दबाव घट सकता है।

अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

राज्य

अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

मध्यप्रदेश के गुना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अडानी समूह की नई अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास किया, जिससे 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

राजस्थान में घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग रही युवतियां-महिलाओं, परिवार परेशान

राज्य

राजस्थान में घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग रही युवतियां-महिलाओं, परिवार परेशान

राजस्थान के बागोड़ा में महिलाओं का घर छोड़ना जारी, 16 मामले दर्ज, सामाजिक चिंताएं बढ़ीं।