हिमाचल नगर निगम चुनाव

हिमाचल नगर निगम चुनाव में उतरे CM सुक्खू, 12 मई से करेंगे प्रचार; धर्मशाला पर रहेगा खास फोकस

हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू चुनावी प्रचार में सक्रिय रूप से उतरेंगे।

By : रोहन उमक
हिमाचल नगर निगम चुनाव में उतरे CM सुक्खू, 12 मई से करेंगे प्रचार; धर्मशाला पर रहेगा खास फोकस

हिमाचल नगर निगम चुनाव में उतरे CM सुक्खू, 12 मई से करेंगे प्रचार; धर्मशाला पर रहेगा खास फोकस

हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब तक शिमला में रहकर चुनावी फीडबैक ले रहे मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मंगलवार से प्रचार अभियान में सक्रिय रूप से उतरेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से उनके चुनावी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसके तहत वे प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री 12 मई को सोलन नगर निगम में चुनाव प्रचार की शुरुआत कर सकते हैं। राज्य के चार नगर निगम, सोलन, मंडी, पालमपुर और धर्मशाला में इस बार चुनाव हो रहे हैं, जिन पर सभी दलों की नजरें टिकी हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू

धर्मशाला में विशेष रणनीति के संकेत

सूत्रों के अनुसार, धर्मशाला नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस विशेष रणनीति के तहत प्रचार अभियान चलाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री सुक्खू यहां अलग अंदाज में चुनावी सभाएं कर सकते हैं, ताकि मतदाताओं को सीधे साधा जा सके।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र में एक-एक दिन का समय देंगे और स्थानीय मुद्दों के आधार पर प्रचार की दिशा तय करेंगे।

मंत्रियों से लिया फीडबैक, जिम्मेदारियां तय

मुख्यमंत्री ने रविवार को शिमला स्थित ओक ओवर से सभी नगर निगम क्षेत्रों के प्रभारी मंत्रियों के साथ बैठक कर चुनावी गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्राउंड लेवल पर चल रही तैयारियों और जनसमर्थन को लेकर विस्तृत फीडबैक लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भी चुनाव जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी मंत्रियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पिछले चार-पांच दिनों से राज्य सरकार के मंत्री विभिन्न वार्डों में जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं और जनसभाएं आयोजित कर रहे हैं।

कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, बढ़ा सियासी तापमान

कांग्रेस का चुनावी चिन्ह

नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी संगठन और सरकार दोनों स्तर पर समन्वय बनाकर चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है। अब देखना होगा कि कांग्रेस की यह रणनीति कितना असर दिखाती है और चुनाव परिणाम किस दिशा में जाते हैं।

संबंधित सामग्री

राहुल गांधी की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, CM सुक्खू की अगुवाई में शिमला में प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, CM सुक्खू की अगुवाई में शिमला में प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश में राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस ने शिमला में प्रदर्शन किया। सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।

CM Sukhu का बड़ा फैसला, जॉब ट्रेनी डॉक्टर अब कर सकेंगे पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी

CM Sukhu का बड़ा फैसला, जॉब ट्रेनी डॉक्टर अब कर सकेंगे पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम करने वाले डॉक्टरों के लिए बॉन्ड की अवधि और राशि बढ़ाई है ताकि वे राज्य में सेवा प्रदान करें।

हिमाचल की गोल्डन गर्ल्स को बड़ा सम्मान, CM सुक्खू ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

हिमाचल की गोल्डन गर्ल्स को बड़ा सम्मान, CM सुक्खू ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री सुक्खू ने उन्हें एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी की पेशकश की।

छात्रा की मांग पर CM सुक्खू ने स्कूल भवन के लिए दिए 2 करोड़, रामपुर में बच्चों से किया संवाद

छात्रा की मांग पर CM सुक्खू ने स्कूल भवन के लिए दिए 2 करोड़, रामपुर में बच्चों से किया संवाद

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए शिक्षा और समाजिक समानता पर जोर दिया। स्कूल भवन के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

CM सुक्खू का बड़ा ऐलान: छह महीने में 4,000 और शिक्षकों की भर्ती, आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति जल्द

CM सुक्खू का बड़ा ऐलान: छह महीने में 4,000 और शिक्षकों की भर्ती, आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति जल्द

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु नई योजनाओं और नियुक्तियों की घोषणा की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर