गुना में नया सीमेंट प्लांट

अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

मध्यप्रदेश के गुना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अडानी समूह की नई अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास किया, जिससे 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

भोपाल/गुना। मध्यप्रदेश, खासकर गुना जिले के लिए 10 मई का दिन ऐतिहासिक रहा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां 1059 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने जा रही अडानी समूह की अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास किया। इस फैक्टी की स्थापना से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने लगभग 130 करोड़ रुपये की लागत के 144 विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया। इन सभी कार्यों से जिले में सुविधाओं का विस्तार तो होगा ही, बड़ी संख्या में रोजगार भी मिलेगा। कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव ने गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं भी कीं। इन घोषणाओं के मुताबिक गुनिया नदी का जीर्णोद्धार होगा। लक्ष्मण कोटरा के लिए नया ब्रिज बनेगा। गुना के भुजरिया तालाब का सौंदर्यीकरण होगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुणवान लोगों के कारण इस जगह का नाम गुना पड़ा है। आज यहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल खोलकर रख दिया। विकास के लिए उद्योगों की आवश्यकता है। उद्योगों के लिए सुयोग्य व्यक्ति चाहिए। सुयोग्य व्यक्ति के लिए गुणों की खान चाहिए। उन्होंने कहा कि गुना में एक नया दौर आने वाला है। यहां आकर ऐसा लग रहा है जैसे होली-दीपावली सहित सारे त्योहार मना लिए। गुना का धनिया, गुना का गुलाब, गुना के लोग अद्भुत हैं। हमारे विकास का संकल्प निरंतर चलता रहेगा। अतीत में गुना-ग्वालियर-चंबल में केवल गोलियों की गूंज सुनाई देती थी। लेकिन, जब से विकास का परचम लहराना शुरू हुआ, तब से समय बदल गया है। 

किसानों को बनाया विकास का भागीदार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश बदल रहा है। दुनिया के सामने भारत मजबूती से खड़ा है। हमारी सरकार भी प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। आज यहां अलग-अलग कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी हुआ है। विकास के लिए सरकार जमीन, रेल, पुल, पुलिया, सड़क, सबकुछ दे रही है। यह वर्ष कृषक कल्याण वर्ष है, इसलिए हमारी सरकार ने तय किया कि अगर हम किसानों से उनकी जमीन लेंगे, तो उन्हें बाजार के हिसाब से 4 गुना कीमत देंगे। उन्हें विकास में भागीदार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन होगा और 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। और अभी ये तो पहला ही चरण है, आगे और भी लाभ होगा। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप जमीन मत बेचना, क्योंकि जमीन ही आपका आधार है। प्रदेश के साथ-साथ गुना भी बहुत आगे बढ़ने वाला है। हमारी सरकार महिला-युवा-गरीब-किसान सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तो चीता भी उछलते-कूदते आपके यहां से शाजापुर जा रहा है। कूनो नेशनल पार्क में पर्यटन का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। भविष्य में मध्यप्रदेश देश की दूध राजधानी बनेगा। गुना की जनता ने मेरा दिल जीत लिया। भविष्य में गुना को और भी सौगातें देंगे।

युवाओं को पलायन करने की जरूरत नहीं होगी

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज गुना के लिए स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन है। सबसे पहले बंगाल-असम-पुडुचेरी की जीत के लिए मैं जनता को नमन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चारों तरफ भगवा झंडा लहरा रहा है। गंगोत्री से गंगासागर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र नोदी के नेतृ्तव में विकसित भारत 2047 की शुरुआत हुई है। उन्हीं की तरह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विकास का झंडा उठाकर चल रहे हैं। उन्होंने ढाई साल में एक-एक जिले को राष्ट्र के पटल पर लाने की कोशिश की है। अडानी सीमेंट फैक्ट्री उसी कोशिश की एक नई ज्योति है। उन्होंने कहा कि जब से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन आए हैं, तब से विकास गुना में विकास की बौछार हो रही है। भविष्य में गुना में पानी सहित किसी तरह की परेशानी नहीं रहेगी। गुना-चाचौड़ा-राजगढ़ नया पंजाब बनेगा। मैंने 4 साल पहले मुख्यमंत्री और अडानी से गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में फैक्ट्री लगाने की बात कही थी। 4 साल के मंथन के बाद आज अमृत निकल रहा है। 

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ भव्य आयोजन

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MP Travel Mart के माध्यम से प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने की योजना प्रस्तुत की, जिसमें चीता पुनर्स्थापना सहित विभिन्न पहलें शामिल हैं।

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

मध्य प्रदेश में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों के आगमन से चीता पुनर्वास परियोजना को महत्वपूर्ण विस्तार मिला। मुख्यमंत्री ने पर्यटन और रोजगार में वृद्धि की उम्मीद जताई।

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में नौरादेही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों को छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर