धनबाद में बढ़ता अपराध और प्रशासनिक संकट

धनबाद में ‘वर्दी बनाम गैंग’ का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र; SSP हटाने और NIA जांच की मांग

धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा वीडियो में लगाए गए आरोपों से प्रशासनिक संकट गहराया। बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को कड़ी कार्रवाई की मांग की।

By : रोहन उमक
धनबाद में ‘वर्दी बनाम गैंग’ का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र; SSP हटाने और NIA जांच की मांग

धनबाद में ‘वर्दी बनाम गैंग’ का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र; SSP हटाने और NIA जांच की मांग

झारखंड के धनबाद में अपराध और प्रशासन को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा विदेश से जारी किए गए वीडियो में पुलिस प्रशासन, कोयला तंत्र और कथित वसूली नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन खुलासों ने पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है।

बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

बाबूलाल मरांडी

इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विस्तृत पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र के साथ गैंगस्टर के वीडियो की डीवीडी भी सौंपी है।

मरांडी ने अपने पत्र में कहा कि यह मामला केवल किसी अपराधी के बयान तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रशासनिक ढांचे की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। उन्होंने धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार को तत्काल हटाने की मांग की है।

NIA से जांच और न्यायिक निगरानी की मांग

मरांडी ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराने की मांग उठाई है। साथ ही उन्होंने न्यायिक निगरानी में जांच कराने और माइनिंग माफिया व कथित वसूली नेटवर्क की स्वतंत्र एजेंसी से जांच की बात कही है। उनका कहना है कि इससे जनता का भरोसा बहाल किया जा सकेगा।

‘पुलिस और अपराधियों के बीच फर्क हो रहा धुंधला’

पत्र में मरांडी ने दावा किया कि धनबाद में स्थिति ऐसी बनती जा रही है, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच का अंतर धुंधला पड़ता नजर आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर संगठित गैंग नेटवर्क सक्रिय है, तो दूसरी ओर वर्दीधारी तंत्र पर भी गंभीर आरोप हैं।

मरांडी द्वारा लिखा गया पत्र

उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि फर्क सिर्फ इतना रह गया है कि एक बिना वर्दी के वसूली कर रहा है और दूसरा वर्दी पहनकर।

कोयला, जमीन और वसूली नेटवर्क पर गंभीर आरोप

मरांडी ने वीडियो में सामने आए आरोपों का हवाला देते हुए कहा कि गरीबों की जमीन कब्जाने, माइनिंग माफिया से सांठगांठ और व्यापारियों पर दबाव बनाने जैसी बातें बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि धनबाद में व्यापारियों और आम नागरिकों के बीच भय का माहौल है, जिससे कानून-व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हो रहा है।

साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संवेदनशील जिलों में कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ‘बोली’ लगाकर पोस्टिंग की जाती है, जो शासन व्यवस्था के क्षरण का संकेत है।

SSP प्रभात कुमार
राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी आशंकाएं भी जताईं

मरांडी ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि अपराध नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय स्तर से संचालित होने और पाकिस्तान से हथियार मंगाए जाने जैसी बातें सामने आई हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं।

उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे को पहले भी सरकार के संज्ञान में लाया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

संबंधित सामग्री

रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट बैठक स्थगित कर अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन

रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, कैबिनेट बैठक स्थगित कर अस्पताल पहुंचे CM हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर हिलव्यू हॉस्पिटल में भर्ती। उनकी स्थिति की निगरानी जारी।

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किशोर की प्रेम प्रसंग के शक में हत्या हुई। पड़ोसी ने गला घोंटकर हत्या की और शव को पोखर में फेंक दिया।

CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 7 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 7 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

झारखंड मंत्रिमंडल की बैठक में नीतिगत प्रस्तावों और खनिज संशोधन कानून पर चर्चा होगी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में।

उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय: मुख्यमंत्री

उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय: मुख्यमंत्री

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान जनता की समस्याएँ सुनी और समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया।

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

राजस्थान कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर पंचायत चुनाव के बाद बड़ा बयान दिया, सरकारी तबादलों पर भी सवाल उठाए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर