मसूरी में मॉक ड्रिल आयोजन

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

मसूरी में गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें सभी बचाव एजेंसियों ने भाग लिया।

मसूरी के गन हिल रोपवे पर आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल संपन्न

मॉक ड्रिल का आयोजन

मसूरी के गन हिल रोपवे (झूलाघर) पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। केबल कार में तकनीकी खराबी के कारण कुछ पर्यटक के फंसे होने की सूचना पर राहत एवं बचाव दल तुरंत सक्रिय हुआ।

रोपवे में फंसे लोग

SDM राहुल आनंद के नेतृत्व में NDRF, SDRF, ITBP, फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मॉक ड्रिल के दौरान टीमों ने रोपवे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। बचाव कार्य के बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला अस्पताल भेजा गया, जिससे आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की भी जांच की गई।

मॉक ड्रिल का आयोजन

SDM राहुल आनंद ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी वास्तविक आपदा की स्थिति में विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन को देखते हुए इस तरह की तैयारियां बेहद जरूरी हैं, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मसूरी में बड़ी संख्या में पर्यटक गनहिल रोपवे का उपयोग करते हैं। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क है और समय-समय पर मॉक ड्रिल के जरिए अपनी तैयारियों को परख रहा है।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत गिरने से 8-10 लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक 5 लोगों को सुरक्षित निकाला।

CM धामी ने लिया उत्तरकाशी रेस्क्यू का अपडेट, 8 हेलीकॉप्टरों से ट्रेकर्स को निकाला जा रहा

CM धामी ने लिया उत्तरकाशी रेस्क्यू का अपडेट, 8 हेलीकॉप्टरों से ट्रेकर्स को निकाला जा रहा

उत्तरकाशी में खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बीच फंसे ट्रेकर्स और पर्वतारोहियों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 8 हेलीकॉप्टरों की मदद से बचाव कार्य जारी।

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव पलटी, 15 वर्षीय किशोरी लापता, 14 लोग सुरक्षित

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव पलटी, 15 वर्षीय किशोरी लापता, 14 लोग सुरक्षित

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव पलटने की घटना में 15 वर्षीय रानी कुमारी लापता हो गईं, अन्य 14 लोग सुरक्षित निकाले गए। तलाश जारी है।

MP में गणेश विसर्जन के दौरान हादसे: खंडवा में दो भाई तालाब में डूबे, सीहोर में 16 वर्षीय नाबालिग की मौत

MP में गणेश विसर्जन के दौरान हादसे: खंडवा में दो भाई तालाब में डूबे, सीहोर में 16 वर्षीय नाबालिग की मौत

मध्यप्रदेश में गणेश विसर्जन के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की अपील की है।

बिहार में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा में 11 लोग डूबे, 4 बचाए गए, 6 लापता और 1 की मौत

बिहार में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा में 11 लोग डूबे, 4 बचाए गए, 6 लापता और 1 की मौत

पटना के बाढ़, अथमलगोला, और बख्तियारपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान 11 लोग डूबे, खोज और बचाव कार्य जारी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर