अचानक मौसम परिवर्तन और गर्मी की चेतावनी

मौसम ने ली करवट,भोपाल, सीहोर समेत कई जिलों में बारिश

मध्य प्रदेश में अचानक बारिश हुई लेकिन 22 जिलों में गर्मी की चेतावनी जारी है। स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं और अगले दिनों में और बारिश की संभावना है।

मौसम ने  ली करवट,भोपाल, सीहोर समेत कई जिलों में बारिश

मौसम ने ली करवट

MP में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। जहा आज शाम करीब 4 बजे महू में तेज बारिश हुई, और राजधानी भोपाल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। साथ ही रतलाम और सीहोर में तेज बरसात हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

गर्म हवाएं चलने की चेतावनी

मध्य प्रदेश में एक ओर जहां बारिश हुई, वहीं दूसरी ओर 22 जिलों में लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी है। ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी है।

उज्जैन में भी 8वीं तक छुट्टी घोषित

मौसम विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल से अगले 3 दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।भीषण गर्मी को देखते हुए भोपाल में 8वीं तक के सभी स्कूल 30 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। इंदौर में भी 27 से 30 अप्रैल तक आंगनवाड़ी और 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी। ग्वालियर और उज्जैन में भी 8वीं तक छुट्टी घोषित की गई है।

खजुराहो सबसे गर्म

इससे पहले शनिवार को प्रदेश में तेज गर्मी का असर देखने को मिला। छतरपुर जिले का खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। रतलाम में 44.5 डिग्री, दतिया-धार में 44.1 डिग्री, नौगांव-श्योपुर में 44 डिग्री और कई शहरों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया। 

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ भव्य आयोजन

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MP Travel Mart के माध्यम से प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने की योजना प्रस्तुत की, जिसमें चीता पुनर्स्थापना सहित विभिन्न पहलें शामिल हैं।

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

मध्य प्रदेश में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों के आगमन से चीता पुनर्वास परियोजना को महत्वपूर्ण विस्तार मिला। मुख्यमंत्री ने पर्यटन और रोजगार में वृद्धि की उम्मीद जताई।

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में नौरादेही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों को छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर