देवास के पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट, CM डॉ मोहन ने जताया शोक

विस्फोट में मौतें और घायल

देवास के पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट, CM डॉ मोहन ने जताया शोक

मध्यप्रदेश के देवास जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कई मौतें और घायल हुए। CM ने जांच और मुआवजे का आदेश दिया।

देवास के पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट  cm डॉ मोहन ने जताया शोक

मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में 8 से 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक दो मौतों की आधिकारिक पुष्टि की गई है।

CM डॉ मोहन यादव ने इस हादसे पर शोक जताया है। और पोस्ट कर लिखा की.. 

'देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है।

मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।

मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिये हैं।

बाबा महाकाल से दिवंगतों की शांति, शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति तथा दुर्घटना में घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।'

फैक्ट्री में काम कर रही थीं सैकड़ों महिलाएं

बता दें कि स्थानीय लोगों के मुताबिक फैक्ट्री में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यहां करीब 200 से अधिक महिलाएं कार्यरत थीं, जबकि कुल कर्मचारियों की संख्या 400 से 500 के बीच हो सकती है।हादसे के बाद तीन महिलाओं के लापता होने की भी सूचना सामने आई है। कई घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। कुछ झुलसे लोग खुद पैदल बाहर निकलते दिखाई दिए।

संबंधित सामग्री

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।

जगदीश्वर मंदिर में सीएम डॉ. मोहन ने की पूजा, कहा- भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध

राज्य

जगदीश्वर मंदिर में सीएम डॉ. मोहन ने की पूजा, कहा- भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भगवान जगदीश मंदिर का दर्शन किया और विकास कार्यों की प्रशंसा की।

सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी 300 बेड वाली नई बिल्डिंग, कहा- सेवा और सुशासन का एक नया मंदिर बनेगा अस्पताल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी 300 बेड वाली नई बिल्डिंग, कहा- सेवा और सुशासन का एक नया मंदिर बनेगा अस्पताल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में नई अस्पताल बिल्डिंग का लोकार्पण किया, जिसमें 300 बिस्तर हैं और 83 करोड़ रुपये की लागत आई है।

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

राज्य

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में 4 साल के कार्तिकेय राजपूत का स्कूल के बाहर से अपहरण हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, 7% कम बारिश; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

राज्य

एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, 7% कम बारिश; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

मध्य प्रदेश में मानसून की धीमी गति के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। राज्य में जुलाई में कम बारिश हुई, जिससे गर्मी बढ़ गई है।