Bilaspur: करबाचौथ पर अनोखा मिलन, 75 का दूल्हा-45 की दुल्हन... मोहल्ले के बीच रचाई अनोखी शादी

karwachauth-bilaspur-70-year-old-groom-30-bride-wedding-unique-love-story

Bilaspur: करबाचौथ पर अनोखा मिलन, 75 का दूल्हा-45 की दुल्हन... मोहल्ले के बीच रचाई अनोखी शादी

bilaspur करबाचौथ पर अनोखा मिलन 75 का दूल्हा-45 की दुल्हन मोहल्ले के बीच रचाई अनोखी शादी

गलियों में गूंजी बैंड-बाजे की धुन, शादी में उमड़े मोहल्लेवाले

karwachauth bilaspur Unique love story: करवाचौथ जैसे पवित्र अवसर पर बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में एक ऐसी शादी हुई, जिसने न केवल समाज की पारंपरिक सोच को चुनौती दी, बल्कि यह साबित भी कर दिया कि सच्चा प्यार उम्र नहीं देखता। 75 वर्षीय दादू राम गंधर्व ने अपने से 30 साल छोटी 45 वर्षीय युवती से विधिवत विवाह किया।

karwachauth bilaspur Unique love story: शिव मंदिर में लिए सात फेरे

दादू राम मजदूरी का काम करते हैं.उसी मोहल्ले में रहने वाली एक युवती से उनका परिचय हुआ और धीरे-धीरे यह जान-पहचान प्यार में बदल गई,उम्र के अंतर के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला लिया. Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

मजदूरी करते हैं दादू राम, मोहल्ले में ही हुआ प्यार

जब दोनों ने शादी का निर्णय लिया तो कुछ लोग चौंके भी, लेकिन मोहल्ले के कई लोग उनके साहस और प्रेम को देखकर भावुक हो गए। युवती का कहना है कि दादू राम ने हमेशा उसे इज्जत और सम्मान दिया, और उन्हें विश्वास है कि वे एक अच्छे जीवनसाथी साबित होंगे। वहीं दादू राम ने भी कहा, "प्यार का कोई नियम नहीं होता, बस भावनाओं की सच्चाई होनी चाहिए।"

karwachauth bilaspur Unique love story: शादी के दिन बना मोहल्ला जश्न का केंद्र

शादी की खबर फैलते ही पूरा मोहल्ला सज उठा। बैंड-बाजे के साथ बारात निकली, नाच-गाना हुआ और मिठाइयों का दौर चला। कई लोगों ने तो इस शादी को "सदी की सबसे खास शादी" कहा। महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे— सभी इस अनोखी जोड़ी को आशीर्वाद देने पहुंचे। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द  

संबंधित सामग्री

अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

राज्य

अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

मध्यप्रदेश के गुना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अडानी समूह की नई अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास किया, जिससे 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

राजस्थान में घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग रही युवतियां-महिलाओं, परिवार परेशान

राज्य

राजस्थान में घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग रही युवतियां-महिलाओं, परिवार परेशान

राजस्थान के बागोड़ा में महिलाओं का घर छोड़ना जारी, 16 मामले दर्ज, सामाजिक चिंताएं बढ़ीं।

CM डॉ. मोहन यादव ने किया अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास, गुना को दी 130 करोड़ की सौगात

राज्य

CM डॉ. मोहन यादव ने किया अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास, गुना को दी 130 करोड़ की सौगात

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई सीमेंट फैक्ट्री के लिए भूमिपूजन किया, जिससे क्षेत्रीय औद्योगिक विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

धनबाद में ‘वर्दी बनाम गैंग’ का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र; SSP हटाने और NIA जांच की मांग

राज्य

धनबाद में ‘वर्दी बनाम गैंग’ का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र; SSP हटाने और NIA जांच की मांग

धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा वीडियो में लगाए गए आरोपों से प्रशासनिक संकट गहराया। बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बिहार में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, निशांत और दीपक की उम्मीदवारी संभव

राज्य

बिहार में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, निशांत और दीपक की उम्मीदवारी संभव

बिहार में आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए सियासी सरगर्मी बढ़ी, निशांत कुमार और दीपक प्रकाश के नाम चर्चा में।