गाजियाबाद में ससुराल वालों ने की दामाद की हत्या, मुस्लिम लड़की से की थी शादी

ghaziabad-honor-killing-man-killed-by-in-laws-inter-faith-marriage

गाजियाबाद में ससुराल वालों ने की दामाद की हत्या, मुस्लिम लड़की से की थी शादी

गाजियाबाद में ससुराल वालों ने की दामाद की हत्या मुस्लिम लड़की से की थी शादी

Ghaziabad honor killing: गाजियाबाद के लोनी में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां ससुराल वालों ने अपने दामाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक ने करीब 1 साल पहले मुस्कान नाम की मुस्लिम लड़की से शादी की थी। पुलिस ने इस मामले में नितिन के ससुर और चचा ससुर को गिरफ्तार किया है। 

[caption id="attachment_144436" align="alignnone" width="1095"]मृतक नितिन मृतक नितिन[/caption]

टीचर की हत्या

नितिन टीचर था। सोमवार देर शाम अपने छोटे भाई के साथ ससुराल जा रहा था। रास्ते में ससुर ने 4-5 साथियों के साथ मिलकर दोनों भाईयों पर हमला कर दिया। मौका पाकर छोटा भाई तो भाग निकला, लेकिन टीचर को उसके ससुर ने पकड़ लिया, और उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा और मरा समझकर छोड़कर फरार हो गए। सोमवार को पुलिस ने घायल टीचर को दिल्ली के GBT अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ससुर समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुस्लिम लड़की से शादी

मृतक के परिजनों के मुताबिक, टीचर ने 1 साल पहले मुस्लिम लड़की से मंदिर में शादी की थी। घटना टीलामोड़ थाना क्षेत्र के फरुखनगर की है। उसकी मुलाकात मुस्कान से हुई, उस समय वह बीएड कर रही थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और बाद में यह रिश्ता प्यार में बदल गया। धर्म अलग-अलग के होने के कारण परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। करीब 1 साल पहले नितिन ने मुस्कान से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया। शादी सादगी से हुई, जिसमें दोनों परिवारों का कोई मेंबर शामिल नहीं हुआ। शादी के बाद नितिन और मुस्कान साथ रहने लगे थे।

[caption id="attachment_144437" align="alignnone" width="1179"]1 साल पहले की थी मुस्लिम लड़की से शादी 1 साल पहले की थी मुस्लिम लड़की से शादी[/caption]

Ghaziabad honor killing: पत्नी से झगड़ा

28 मार्च की सुबह मुस्कान सोकर देर से उठी, जिस पर नितिन ने उसे थोड़ा डांट दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और मुस्कान गुस्से में मायके चली गई। देर शाम मुस्कान के चाचा आसिफ का फोन आया, जिन्होंने समझौता कराने के लिए नितिन को ससुराल बुलाया, लेकिन उस दिन वह नहीं गया। अगले दिन 30 मार्च को पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने समझौता कराने को कहा। इसके बाद रात करीब 8 बजे नितिन अपने छोटे भाई अमित और महिला के साथ ससुराल के लिए निकला, लेकिन रास्ते में उसने महिला को घर वापस भेज दिया। 

[caption id="attachment_144438" align="alignnone" width="1139"]नितिन की मौत के बाद उसकी मां बेसुध हो गईं। नितिन की मौत के बाद उसकी मां बेसुध हो गईं।[/caption]

ससुरालियों ने पीटा

जैसे ही दोनों भनेड़ा पुलिया के पास पहुंचे, वहां उनके ससुर मेहरुद्दीन अपने भाई आसिफ सहित 3-4 लोगों के साथ रास्ते में मिल गए। यहां नितिन और उनके बीच बहस हो गई। इसके बाद दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका भाई अमित भागकर घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी।

नितिन की मौत

नितिन को उसके ससुरालीजन मरा समझकर रास्ते में छोड़कर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने नितिन को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उधर, परिजन उसकी रातभर तलाश करते रहे। सोमवार सुबह पुलिस को शिकायत देने पर उन्हें पता चला कि नितिन GBT अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

संबंधित सामग्री

पत्नी पर बुरी नज़र डालने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट से की हत्या, ‘दीपक’ टैटू से खुला राज

जुर्म गाथा

पत्नी पर बुरी नज़र डालने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट से की हत्या, ‘दीपक’ टैटू से खुला राज

मुजफ्फरनगर में छोटे भाई ने अपनी पत्नी पर बुरी नजर डालने के आरोप में बड़े भाई की हत्या कर दी। शव पर 'दीपक' टैटू ने मामले का पर्दाफाश किया।

हिमाचल नगर निगम चुनाव में उतरे CM सुक्खू, 12 मई से करेंगे प्रचार; धर्मशाला पर रहेगा खास फोकस

राज्य

हिमाचल नगर निगम चुनाव में उतरे CM सुक्खू, 12 मई से करेंगे प्रचार; धर्मशाला पर रहेगा खास फोकस

हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू चुनावी प्रचार में सक्रिय रूप से उतरेंगे।

PM ने की 1 साल तक गोल्ड न खरीदने की अपील, बोले - पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा

देश-विदेश

PM ने की 1 साल तक गोल्ड न खरीदने की अपील, बोले - पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों से अपील की है कि वे एक साल तक सोना न खरीदें, जिससे आयात बिल कम हो सकता है और रुपये पर दबाव घट सकता है।

अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

राज्य

अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

मध्यप्रदेश के गुना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अडानी समूह की नई अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास किया, जिससे 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

राजस्थान में घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग रही युवतियां-महिलाओं, परिवार परेशान

राज्य

राजस्थान में घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग रही युवतियां-महिलाओं, परिवार परेशान

राजस्थान के बागोड़ा में महिलाओं का घर छोड़ना जारी, 16 मामले दर्ज, सामाजिक चिंताएं बढ़ीं।