त्रासदीपूर्ण रोड दुर्घटना

ट्रक पलटा, 3 मजदूरों की मौत, 90 डिग्री के अंधे मोड़ के कारण हुआ हादसा

देवास के बैराखेड़ी में 90 डिग्री के अंधे मोड़ पर एक ट्रक पलटने से 3 मजदूरों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हैं।

ट्रक पलटा, 3 मजदूरों की मौत, 90 डिग्री के अंधे मोड़ के कारण हुआ हादसा

देवास जिले के सोनकच्छ रोड पर बैराखेड़ी के पास स्थित 90 डिग्री के खतरनाक अंधे मोड़ पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बैराखेड़ी फाटे की तरफ से आ रहा आयशर ट्रक (MP 09 GG 3681) अनियंत्रित होकर बैराखेड़ी के मोड पर पलट गया। उसमें सवार 5 मजदूर प्याज की भारी बोरियों के नीचे दब गए। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 गंभीर घायल हो गए जिनका उपचार जारी है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी लोग बालोन के निवासी थे।

90 डिग्री के अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा चालक

लोगों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में था। चौबारा-धीरा रोड पर बैराखेड़ी के पास बने 90 डिग्री के अंधे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसे के तुरंत बाद चालक गाड़ी से कूदकर मौके से फरार हो गया, जबकि मजदूर बोरियों के नीचे दबे तड़पते रहे।

ग्रामीणों ने मजदूरों को बाहर निकाला

इस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और साथ ही ग्राम बैराखेड़ी के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और बिना देर किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले 3 मजदूरों की मौत
अंधेरी रात और भयावह मंजर के बीच ग्रामीण देर रात तक लगातार रेस्क्यू कार्य में जुटे गए और घायलों को रेस्क्यू कर सोनकच्छ अस्पताल भेजा गया। 3 मजदूरों को अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया और शव को पीएम के लिए देवास में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू चलाया और शव को निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा

पुलिस ने ग्रामीणों और जेसीबी मशीन की मदद से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया। भारी मशक्कत के बाद दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया।

सभी मजदूर ग्राम बालोन के निवासी

सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल सोनकच्छ पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर ग्राम बालोन के निवासी हैं।

90 डिग्री का अंधा मोड़ बना हादसों की वजह

पीपलरावा थाना प्रभारी सुबोध गौतम ने मीडिया को बताया कि बैराखेड़ी गांव के पास बना यह 90 डिग्री का अंधा मोड़ लंबे समय से हादसों का कारण बना हुआ है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग ने अब तक इस खतरनाक मोड़ पर कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की। न ही पर्याप्त चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा रेलिंग या स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं।

संबंधित सामग्री

MP के धार में भीषण सड़क हादसा: फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत; मासूम बच्ची भी घायल

MP के धार में भीषण सड़क हादसा: फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत; मासूम बच्ची भी घायल

धार जिले के बदनावर में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हुए। ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी।

इंदौर में नगर निगम के टैंकर ने BTech छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी चालक हिरासत में

इंदौर में नगर निगम के टैंकर ने BTech छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी चालक हिरासत में

इंदौर के छोटा बांगड़दा इलाके में नगर निगम के पानी के टैंकर ने बीटेक छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

बालोद में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 5 लोगों की मौत और 6 घायल

बालोद में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 5 लोगों की मौत और 6 घायल

बालोद जिले में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ट्रक से टकराया, जिससे पांच लोगों की मौत और छह अन्य घायल हो गए।

जमशेदपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में घुसी कार, मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत 4 की मौत

जमशेदपुर में रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में घुसी कार, मंत्री दीपिका पांडे की बेटी समेत 4 की मौत

झारखंड के जमशेदपुर में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत चार लोगों की मौत हुई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर