कांग्रेस का चक्काजाम एमपी में

मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा आगरा-मुंबई NH पर बड़ा चक्काजाम,किसानों की समस्याओं को लेकर मैदान में उतरेगी कांग्रेस

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने आगरा-मुंबई NH पर किसानों की समस्याओं को लेकर विभिन्न स्थानों पर चक्काजाम किया।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा आगरा-मुंबई NH पर बड़ा चक्काजाम,किसानों की समस्याओं को लेकर मैदान में उतरेगी कांग्रेस

मध्य प्रदेश में कांग्रेस आज बड़ा आंदोलन करने जा रही है। पार्टी एमपी से गुजरने वाले आगरा-मुंबई NH 52 पर चक्काजाम करेगी। यह चक्काजाम नेशनल हाईवे के 7 अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा।इसके लिए एमपी कांग्रेस ने स्थान तय कर लिए हैं। इसकी शुरुआत इंदौर से बस थोड़ी ही देर में होगी। इंदौर के पिगडंबर पर जीतू पटवारी, हरीश चौधरी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस ने प्रदर्शन की पूरी तैयारी कर ली है।

यहां हाईवे जाम,पूर्वमंत्री-राज्यसभा सांसद संभालेंगे मोर्चा

शाजापुरः देवास, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, सीहोर, रायसेन के कार्यकर्ता शामिल। यहां कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद रहेंगे।

खलघाटः धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ। यहां कार्यकर्ताओं का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मंत्री बाला बच्चन व सचिन यादव करेंगे।

शिवपुरीः शिवपुरी, अशोकनगर

ग्वालियरः ग्वालियर, दतिया। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अशोकसिंह मौजूद रहेंगे।

मुरैनाः मुरैना, भिंड। यहां गोविंदसिंह और हेमंत कटारे कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करेंगे।

इंदौर: शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता। यहां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी मौजूद रहेंगे।

गुनाः आसपास के जिलों की भागीदारी। यहां पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहेंगे।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ भव्य आयोजन

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MP Travel Mart के माध्यम से प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने की योजना प्रस्तुत की, जिसमें चीता पुनर्स्थापना सहित विभिन्न पहलें शामिल हैं।

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

मध्य प्रदेश में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों के आगमन से चीता पुनर्वास परियोजना को महत्वपूर्ण विस्तार मिला। मुख्यमंत्री ने पर्यटन और रोजगार में वृद्धि की उम्मीद जताई।

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में नौरादेही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों को छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर