CM योगी ने बलरामपुर में विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बोले - माफिया चुनोगे तो खून ही चूसेगा

सीएम योगी का बलरामपुर दौरा

CM योगी ने बलरामपुर में विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बोले - माफिया चुनोगे तो खून ही चूसेगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और समाज के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।

cm योगी ने बलरामपुर में विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास बोले - माफिया चुनोगे तो खून ही चूसेगा

सीएम योगी का बलरामपुर दौरा |

सीएम योगी आदित्यनाथ 2 दिन के दौरे पर बलरामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही कई छोटे बच्चों को गोद में लेकर खीर खिलाई। CM योगी ने बलरामपुर में कहा कि कुछ चूहे पहले बिदकते थे, बाद में सूअर बनकर पूरे प्रदेश को तबाह करने लगे। आज उनको ही तबाह कर दिया गया। CM ने कहा अगर माफिया को चुनोगे तो खून भी चूस डालेगा। विकास का पैसा खाकर संपत्तियों पर भी कब्जा कर लेगा। 

थारू संग्रहालय का सपना साकार 

CM ने कहा मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यायल और थारू संग्रहालय का सपना साकार हुआ। 2007 से मांग थी लेकिन अब जाकर मथुरा घाट पर ब्रिज की स्वीकृति मिली। आज सड़कें चकाचक बन रहीं है। बाढ़ की दिक्कत का समाधान किया जा रहा है। बांधों की मरम्मत का काम किया जा रहा है। सिंचाई की समस्या का समाधान हो रहा है। CM ने कहा आज विश्व पर्यायवरण दिवस है। ये दिन हमें बताता है कि जल है तो कल है और वन है तो जीवन है। अगर हम पानी के स्त्रोत को गंदा करते हैं तो इसका परिणाम भी हम ही झेलेंगे। CM ने कहा बलरामपुर विकास की ओर बढ़ रहा है। आज यहां बिजली-पानी की व्यवस्था है। 

‘आपने अच्छे नेता को चुना’

मुख्यमंत्री योगी ने कहा 2017 से पहले यूपी से आए हुए व्यक्ति से लोग दूरी बना लेते थे लेकिन अब 10 कदम आगे आकर आपको गले लगाते हैं। आज की पहचान सुरक्षा के लिए हो रही है। आज राज्य की पहचान देश के युवा राज्य की तरह हो रही है। UP की पहचान आध्यात्म पर्यटन की तरह बढ़ रही है। ये सब इसलिए हुआ है क्योंकि आपने अच्छे नेता को चुना। CM ने कहा चूहे पहले बिदकते थे, बाद में सूअर बनकर पूरे प्रदेश को तबाह करने लगे, आज उनको ही तबाह कर दिया गया है।

संबंधित सामग्री

आपत्तिजनक VIDEO और QR कोड वाली दरोगा पर एक्शन, नीले ड्रम वाली मुस्कान से कनेक्शन

राज्य

आपत्तिजनक VIDEO और QR कोड वाली दरोगा पर एक्शन, नीले ड्रम वाली मुस्कान से कनेक्शन

मेरठ की महिला सब-इंस्पेक्टर अनु को सोशल मीडिया नीति उल्लंघन के आरोप में निलंबित किया गया है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं

उत्तर प्रदेश में राम मंदिर चढ़ावे की नकदी चोरी मामले में SIT ने अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी है। ट्रस्ट के पूर्व महासचिव और सदस्यों के नाम इस रिपोर्ट में नहीं हैं।

आतंक के लिए पाकिस्तान भेज रहा था पैसा, जैश आतंकी गिरफ्तार

राज्य

आतंक के लिए पाकिस्तान भेज रहा था पैसा, जैश आतंकी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश ATS ने 24 वर्षीय मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया, जो पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़ा था।

उत्तर प्रदेश में फिर बारिश का कहर, 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी

राज्य

उत्तर प्रदेश में फिर बारिश का कहर, 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी

उत्तर प्रदेश के 25 शहरों में मानसून के कारण बारिश से बाढ़ की स्थिति, स्कूल बंद और 500 से अधिक घरों में पानी भरा।

युवाओं के नाम CM योगी का संदेश- राष्ट्रनिर्माण का दायित्व निभाएं

राज्य

युवाओं के नाम CM योगी का संदेश- राष्ट्रनिर्माण का दायित्व निभाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को आत्मनिर्माण के साथ राष्ट्रनिर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया।