CM डॉ. यादव ने प्राचीन गुफा मंदिर में की पूजा-अर्चना, PM मोदी के उत्तम स्वास्थ्य...

भोपाल में भाजपा का धार्मिक कार्यक्रम

CM डॉ. यादव ने प्राचीन गुफा मंदिर में की पूजा-अर्चना, PM मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की

भोपाल में भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

cm डॉ यादव ने प्राचीन गुफा मंदिर में की पूजा-अर्चना pm मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सर्वाधिक समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में उनके गौरवपूर्ण योगदान के उपलक्ष्य में भोपाल के प्रमुख मंदिरों में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विकसित भारत-2047 के संकल्प की सफलता

इसी क्रम में आज लालघाटी स्थित प्राचीन गुफा मंदिर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राष्ट्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की गई। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यशस्वी नेतृत्व के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए विकसित भारत-2047 के संकल्प की सफलता हेतु मंगलकामनाएं की गईं।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित

कार्यक्रम में भोपाल सांसद आलोक शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, जिला प्रभारी जसवंत हाड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अभय पंडित, जिला महामंत्री चेतन भार्गव, कैलाश मिश्रा एवं विनय ददलानी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, राकेश कुकरेजा, पार्षद प्रियंका मिश्रा, जगदीश यादव, मंडल अध्यक्षगण , जिला एवं मंडल पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण के लिए चलाए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया।

संबंधित सामग्री

ट्विशा शर्मा केस: 48 दिन बाद भी सास गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत, अब बुधवार को होगी सुनवाई

राज्य

ट्विशा शर्मा केस: 48 दिन बाद भी सास गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत, अब बुधवार को होगी सुनवाई

रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह पर ट्विशा शर्मा की मौत का मामला चल रहा है। जमानत याचिका पर अदालत का फैसला बुधवार को होने की संभावना है।

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

राज्य

भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

रायपुर में भाजपा की बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें संगठन को मजबूत करने और विभिन्न अभियानों के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई।

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, राहुल को उठा ले गई पुलिस, PM मोदी और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

देश-विदेश

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, राहुल को उठा ले गई पुलिस, PM मोदी और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया।

बुजुर्ग दंपती की हत्याकांड का खुलासा, दोनों आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म,मृतका की भाभी बेकसूर

राज्य

बुजुर्ग दंपती की हत्याकांड का खुलासा, दोनों आरोपियों ने कबूला अपना जुर्म,मृतका की भाभी बेकसूर

भोपाल के ऐशबाग में बुजुर्ग दंपती की हत्या एक सुनियोजित साजिश थी, जिसमें करोड़ों की संपत्ति हड़पने की कोशिश की गई।

सोहागपुर में शराब सिंडिकेट का आतंक! 4 बोतल शराब खरीदने पर युवक को बनाया बंधक, 5 आरोपी हिरासत में

राज्य

सोहागपुर में शराब सिंडिकेट का आतंक! 4 बोतल शराब खरीदने पर युवक को बनाया बंधक, 5 आरोपी हिरासत में

नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र से शराब सिंडिकेट की दबंगई का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।