भीषण सड़क हादसा उन्नाव में

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, सिर धड़ से अलग, कई घायल

उन्नाव में एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसा ट्रक और बोलेरो की टक्कर के कारण हुआ।

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, सिर धड़ से अलग, कई घायल

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत

UP के उन्नाव में सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में एक का सिर धड़ से अलग हो गया तो 2 अन्य महिलाओं के शरीर के 2 टुकड़े हो गए। हादसे में कई बच्चों सहित 7 लोग बुरी तरह से कुचल जाने से घायल हो गए।

ट्रक की टक्कर

दरअसल, एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। बोलेरो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई और 6 फीट गहरी खाई में पलट गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक भी कार को क्रश करते हुए खाई में पलट गया।

मुंडन कराकर लौट रहे थे

मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे हुआ हादसा उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बिहार थाना क्षेत्र में कीरतपुर गांव के पास का है। CO के अनुसार, एक्सीडेंट ओवरटेक के चक्कर में हुआ लगता है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग मौरावां थाना क्षेत्र के पठई गांव के निवासी थे। वे बक्सर स्थित चंडिका देवी मंदिर में मुंडन संस्कार कराकर अपने घर लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में ही भीषण हादसा हो गया। 

घायलों की हालत गंभीर

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

MP के धार में भीषण सड़क हादसा: फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत; मासूम बच्ची भी घायल

MP के धार में भीषण सड़क हादसा: फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत; मासूम बच्ची भी घायल

धार जिले के बदनावर में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हुए। ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी।

इंदौर में नगर निगम के टैंकर ने BTech छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी चालक हिरासत में

इंदौर में नगर निगम के टैंकर ने BTech छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी चालक हिरासत में

इंदौर के छोटा बांगड़दा इलाके में नगर निगम के पानी के टैंकर ने बीटेक छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

यूपी के फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, मकान भरभराकर गिरा, 4 लोगों की गई जान

यूपी के फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, मकान भरभराकर गिरा, 4 लोगों की गई जान

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से एक मकान गिरा, चार लोगों की मौत हुई और दो घायल हुए।

बालोद में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 5 लोगों की मौत और 6 घायल

बालोद में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 5 लोगों की मौत और 6 घायल

बालोद जिले में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ट्रक से टकराया, जिससे पांच लोगों की मौत और छह अन्य घायल हो गए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर