अलवर में भीषण सड़क हादसा

राजस्थान के अलवर में ट्रक द्वारा दो युवकों की मौत

अलवर जिले में एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

राजस्थान के अलवर में ट्रक द्वारा दो युवकों की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा-साले की मौत

Alwar Accident News: राजस्थान के अलवर जिले में 11 मई सोमवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एमआईए थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोहिया का तिबारा इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 
बता दें कि, मृतकों की पहचान मुकेश जांगिड़ और सुनील जांगिड़ (निवासी रूपबास) के रूप में हुई है, जो आपस में जीजा-साला थे।

काम के सिलसिले में गए थे बाहर

मिली जानकारी के मुताबिक, मुकेश और सुनील पेशे से बढ़ई (कार्पेंटर) थे और पिछले दो वर्षों से नेटवर्क मार्केटिंग के क्षेत्र में भी सक्रिय थे। सोमवार रात करीब 10:15 बजे वे टोल टैक्स क्षेत्र में किसी मीटिंग से लौट रहे थे, तभी बहाला की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

दोस्त की आंखों के सामने हुआ हादसा

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी और उनके साथी दुलीचंद ने बताया कि - "वह दूसरी बाइक पर उनके ठीक पीछे चल रहा था। उनकी बाइक की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा थी। अचानक पीछे से आए एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गया। जब तक हम कुछ समझ पाते, ट्रक चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।"

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्च्यूरी (मुर्दाघर) में रखवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

बैतूल पुलिस ने किया खोदरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

बैतूल पुलिस ने किया खोदरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शराब पार्टी के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल में विधायक प्रीतम लोधी के आवास पर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल में विधायक प्रीतम लोधी के आवास पर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल के 45 बंगला इलाके में विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी आवास में चोरी हुई। चोरों ने एक्टिवा, गैस सिलेंडर और नल की टोटियां चुराई।

छत पर बैठे, थोड़ी देर लेटे, फिर अचानक नीचे गिरे... प्रेमानंद महाराज के शिष्य का CCTV सामने

छत पर बैठे, थोड़ी देर लेटे, फिर अचानक नीचे गिरे... प्रेमानंद महाराज के शिष्य का CCTV सामने

वृंदावन के साधक दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की चार मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस CCTV और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हुए। ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर