81-दिवसीय गो सेवा यात्रा शुरू

अविमुक्तेश्वरानंद ने 81 दिन की गौ सेवा यात्रा की शुरुआत की, बोले - योगी गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करें

गोरखपुर में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने 81 दिनों की गो सेवा यात्रा शुरू की, जिसमें गायों के संरक्षण और उन्हें 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने की मांग की गई है।

अविमुक्तेश्वरानंद ने 81 दिन की गौ सेवा यात्रा की शुरुआत की, बोले - योगी गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करें

अविमुक्तेश्वरानंद ने 81 दिन की गौ सेवा यात्रा की शुरुआत की

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गोरखपुर से 81 दिन की गो सेवा यात्रा की शुरुआत की। इसकी शुरुआत सहारा एस्टेट स्थित भारत माता मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- हम यहां CM योगी आदित्यनाथ के लिए नहीं आए हैं। गोरक्षा के नाम पर इस जगह का नाम है। गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली है, इसलिए हम यहां से यात्रा की शुरूआत कर रहे हैं। केवल उन्हें सूचना देनी होती तो हम प्रदेश के किसी जिले में करते उन तक जानकारी पहुंच ही जाती।

गो माता को राष्ट्र माता का मिले दर्जा

गोरखपुर ग्रामीण से शुरू यह यात्रा गोरखपुर विधानसभा में सम्पन्न होगी। इस यात्रा का उद्देश्य गायों के संरक्षण को बढ़ावा देना और गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए जनजागरण करना है। यात्रा के दौरान अविमुक्तेश्वरानंद रोजाना 5 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगे। वे अपने रथ से लोगों को संबोधित करेंगे। यात्रा हर दिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। यह यात्रा राज्य की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी और 23 जुलाई को गोरखपुर में ही समापन होगा, जहां एक बड़ी जनसभा आयोजित होगी।

3 लाख रामाधाम बनाए जाएंगे

जिला प्रशासन ने सहारा एस्टेट में यात्रा के लिए 29 शर्तों के साथ अनुमति दी। कार्यक्रम के तहत सुबह 7 बजे अविमुक्तेश्वरानंद मंच पर आएंगे, पूजन-अर्चन और चरण पादुका पूजन के बाद लोगों को संबोधित करेंगे, फिर 10 बजे यात्रा शुरू होगी। यात्रा शुरु होने से पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सीएम योगी गो माता को राष्ट्रमाता घोषित कर दें तो उनके कसीदे पढ़ने लगेंगे। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि गोरखपुर में करीब 3 लाख रामाधाम बनाए जाएंगे।

हर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इन रामाधाम का लक्ष्य धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना होगा। यहां भगवान राम से जुड़ी पूजा-अर्चना, सत्संग, गौ सेवा और समाज को जोड़ने वाले कार्यक्रम आयोजित होंगे।

संबंधित सामग्री

CM योगी बोले- संतों ने हिंदू समाज की एकता को बनाए रखा, गोरखपुर में गुरु को दी श्रद्धांजलि

CM योगी बोले- संतों ने हिंदू समाज की एकता को बनाए रखा, गोरखपुर में गुरु को दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर में महंत अवेद्यनाथ की श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री योगी ने हिस्सा लिया और उनके योगदान को याद किया।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में 150 लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान के लिए कड़े निर्देश दिए।

भारत के पास ज्ञान परंपरा, दुनिया ने योग को माना: CM योगी

भारत के पास ज्ञान परंपरा, दुनिया ने योग को माना: CM योगी

गोरखपुर में सीएम योगी ने भारतीय ज्ञान परंपरा को देश की पहचान बताया, योग और आयुर्वेद की वैश्विक पहचान पर भी की चर्चा।

विदेशी आक्रांताओं ने भारत का वैभव ही नहीं लूटा, ज्ञान परंपरा को भी नष्ट करने का किया प्रयास: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विदेशी आक्रांताओं ने भारत का वैभव ही नहीं लूटा, ज्ञान परंपरा को भी नष्ट करने का किया प्रयास: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में विदेशी आक्रमणों और ब्रिटिश काल के दौरान भारत की ज्ञान परंपरा को नष्ट करने की कोशिशों के बारे में बात की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 सितंबर को गोरखपुर में नवनिर्मित राजकीय महिला शरणालय का उद्घाटन करेंगे, साथ ही किशोर संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण भी करेंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर