CM योगी ने लॉन्च की 111 परियोजनाएं

प्रतापगढ़ में बोले CM योगी - सपा-कांग्रेस को राम मंदिर पर बोलने का हक नहीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रुपये की 111 परियोजनाओं का शिलान्यास किया और BPSC टॉपर श्रद्धा पांडे को सम्मानित किया।

 प्रतापगढ़ में बोले CM योगी - सपा-कांग्रेस को राम मंदिर पर बोलने का हक नहीं

CM योगी ने लॉन्च की 111 परियोजनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतापगढ़ पहुंचे। इस दौरान CM ने 384 करोड़ रुपये की 111 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही CM योगी ने BPSC टॉपर श्रद्धा पांडे को मंच पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री योगी ने श्रद्धा पांडे को आईपैड भेंट किया। 

BPSC टॉपर को इनाम

बता दें कि श्रद्धा पांडे BPSC टॉपर हैं। श्रद्धा प्रतापगढ़ की रानीगंज तहसील के पचरास की रहने वाली हैं। श्रद्धा पांडे ने 20 जून को बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 593 न. हासिल कर टॉप किया था। इसके बाद CM योगी ने जनता को संबोधित किया। CM योगी ने कहा कि आज बहुत अच्छी बारिश हो रही है और इस सीजन में बारिश का क्या महत्व है, ये आप मेरे से ज्यादा जानते हैं और वैसे भी कहा जाता है कि प्रतापगढ़ के लोगों को समझाने की जरूरत नहीं होती है, वह पहले से ही समझे होते हैं। 

कांग्रेस-सपा पर तंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी, कांग्रेस से पूछता हूं कि अयोध्या में जिस कथित चोरी को लेकर तुम हिन्दू आस्था पर खिलवाड़ कर रहे हो। एक भी बार बताओ कि वक़्फ़ के नाम पर हजारों हेक्टेयर जमीन राज्य और देश मे बेची गई। ये जमीन गरीबों की थी, कमजोर की थी, जिसको गरीबों को पट्टा दिया जा सकता था। इन्होंने वक़्फ़ बोर्ड के नाम पर उस जमीनों को कब्जा करवाकर बेचकर कुछ चुनिंदा लोगों ने उसका वारा न्यारा किया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एकबार भी नही बोली। 

राम मंदिर मामले पर बोले CM

राम मंदिर दान चोरी मामले पर चल रही जांच को लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या मामले का SIT दूध का दूध पानी का पानी करके रहेगी। जिसके खिलाफ सबूत थे उसके खिलाफ कार्रवाई हुई। जब कांग्रेस के द्वारा राम को काल्पनिक कहा जा रहा था तब हिंदुओं की आस्था आहत नहीं हुई थी। दुर्गा पूजा, कृष्ण जन्माष्टमी को रोका जाता था, तब हिंदुओं की आस्था आहत नहीं होती थी। इनको कष्ट यह है कि जहां बाबरी मस्जिद का ढांचा देखना चाहते थे, आज वहां प्रभु राम का मंदिर है। कांग्रेस और सपा को देखकर कर अब गिरगिट को भी शर्म आ जाए।

संबंधित सामग्री

CM सम्राट चौधरी ने प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की, एक्सप्रेस-वे और पावर प्लांट पर भी चर्चा

CM सम्राट चौधरी ने प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की, एक्सप्रेस-वे और पावर प्लांट पर भी चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और पीरपैंती पावर प्लांट शामिल हैं।

भारत के पास ज्ञान परंपरा, दुनिया ने योग को माना: CM योगी

भारत के पास ज्ञान परंपरा, दुनिया ने योग को माना: CM योगी

गोरखपुर में सीएम योगी ने भारतीय ज्ञान परंपरा को देश की पहचान बताया, योग और आयुर्वेद की वैश्विक पहचान पर भी की चर्चा।

यूपीपीएससी-2025 मेंस के सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तैयारी का मॉक मंच, योगी सरकार ने बढ़ाया आत्मविश्वास

यूपीपीएससी-2025 मेंस के सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तैयारी का मॉक मंच, योगी सरकार ने बढ़ाया आत्मविश्वास

उत्तर प्रदेश में यूपीपीसीएस-2025 के सफल अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया गया, जिसमें विषय विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

राम-रामायण, लोकधारा और गंगा के रंगों से सजेगा यूपी, तीन प्रमुख कला शिविरों में जुटेंगे देशभर के कलाकार

राम-रामायण, लोकधारा और गंगा के रंगों से सजेगा यूपी, तीन प्रमुख कला शिविरों में जुटेंगे देशभर के कलाकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी में विभिन्न कला शिविरों का आयोजन किया है।

ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी अमरोहा की ढोलक की थाप, 6 प्रमुख इकाइयों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच

ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी अमरोहा की ढोलक की थाप, 6 प्रमुख इकाइयों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच

अमरोहा के पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा और व्यंजन ग्रेटर नोएडा में 25-29 सितंबर को आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शित होंगे।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर