यूपीपीसीएस-2025 मुख्य परीक्षा मॉक इंटरव्यू

यूपीपीएससी-2025 मेंस के सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तैयारी का मॉक मंच, योगी सरकार ने बढ़ाया आत्मविश्वास

उत्तर प्रदेश में यूपीपीसीएस-2025 के सफल अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया गया, जिसमें विषय विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

By : दिव्या मिस्त्री
यूपीपीएससी-2025 मेंस के सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तैयारी का मॉक मंच, योगी सरकार ने बढ़ाया आत्मविश्वास

लखनऊ, 24 सितंबर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की यूपीपीसीएस- 2025 मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू की चुनौती के लिए तैयार करने पर योगी सरकार का विशेष फोकस है। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग की ओर से गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में विशेष नि:शुल्क मॉक इंटरव्यू कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपाम (उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी) से जुड़े आईएएस-पीसीएस अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों का मॉक इंटरव्यू लेकर उनकी तैयारियों को परखा।

मॉक इंटरव्यू के दौरान विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछकर उनकी विषयगत समझ, जवाब देने की क्षमता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व प्रस्तुति का आकलन किया। अभ्यर्थियों को वास्तविक साक्षात्कार के माहौल का अनुभव देने के साथ ही इंटरव्यू की बारीकियों से भी अवगत कराया गया। विशेषज्ञों ने उन्हें सवालों का जवाब देते समय संतुलित और स्पष्ट दृष्टिकोण रखने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा अपने व्यक्तित्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के सुझाव दिए।

कमियों को पहचानने और सुधारने का मिला अवसर

मॉक इंटरव्यू का उद्देश्य केवल सवाल-जवाब तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अभ्यर्थियों को उनकी तैयारी की वास्तविक स्थिति से परिचित कराना भी रहा। विशेषज्ञों ने बातचीत के दौरान अभ्यर्थियों की कमजोरियों और सुधार की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया। इससे अभ्यर्थियों को आगामी वास्तविक इंटरव्यू से पहले अपनी कमियों को पहचानने और उनमें सुधार करने का अवसर मिला।

सभी वर्गों के सफल अभ्यर्थियों के लिए खुला रहा अवसर

समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि नि:शुल्क मॉक इंटरव्यू में विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों और योजनाओं से जुड़े अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया। इसमें छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन और परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों से प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों के साथ मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अभ्यर्थियों ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा यूपीपीसीएस- 2025 मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मॉक इंटरव्यू में शामिल हुए।

संबंधित सामग्री

राम-रामायण, लोकधारा और गंगा के रंगों से सजेगा यूपी, तीन प्रमुख कला शिविरों में जुटेंगे देशभर के कलाकार

राम-रामायण, लोकधारा और गंगा के रंगों से सजेगा यूपी, तीन प्रमुख कला शिविरों में जुटेंगे देशभर के कलाकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी में विभिन्न कला शिविरों का आयोजन किया है।

ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी अमरोहा की ढोलक की थाप, 6 प्रमुख इकाइयों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच

ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी अमरोहा की ढोलक की थाप, 6 प्रमुख इकाइयों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच

अमरोहा के पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा और व्यंजन ग्रेटर नोएडा में 25-29 सितंबर को आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शित होंगे।

अन्नदाताओं की खुशहाली से नारी की गरिमा तक, आज UP में कई योजनाओं की सौगात देंगे CM योगी

अन्नदाताओं की खुशहाली से नारी की गरिमा तक, आज UP में कई योजनाओं की सौगात देंगे CM योगी

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों और महिलाओं के लिए नई योजनाएं शुरू की, जिनमें कृषक समृद्धि योजना और महिला शरणालय शामिल हैं।

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP के ज्यादातर उम्मीदवार होंगे नए चेहरे, तीन सांसदों को दोबारा मौका मिलने की चर्चा

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP के ज्यादातर उम्मीदवार होंगे नए चेहरे, तीन सांसदों को दोबारा मौका मिलने की चर्चा

भाजपा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए नए चेहरों को मौका देने की तैयारी में है, जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए।

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; BSP के संसद से बाहर होने का संकट

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; BSP के संसद से बाहर होने का संकट

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान की घोषणा की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर