CM योगी की प्रदेशवासियों से अपील: 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, हर...

योगी की 'स्कूल चलो अभियान' अपील

CM योगी की प्रदेशवासियों से अपील: 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, हर बच्चे को स्कूल पहुंचाने का आह्वान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 जुलाई से शुरू हो रहे 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण को जनआंदोलन बनाने की अपील की है।

cm योगी की प्रदेशवासियों से अपील 1 जुलाई से स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण हर बच्चे को स्कूल पहुंचाने का आह्वान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक भावनात्मक पाती लिखते हुए 1 जुलाई से शुरू हो रहे 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण को जनआंदोलन बनाने की अपील की है। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा, जिसका उद्देश्य कक्षा 1 से 12वीं तक शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ना और नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया को गति देना है।

राष्ट्र निर्माण की भावना भी सिखाई जाती

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के ज्ञान, संस्कार, चरित्र और व्यक्तित्व निर्माण की पहली पाठशाला है। उन्होंने प्राचीन गुरुकुल परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि आज के विद्यालय उसी परंपरा का आधुनिक स्वरूप हैं, जहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, नैतिकता और राष्ट्र निर्माण की भावना भी सिखाई जाती है।

पौष्टिक मध्याह्न भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब कोई बच्चा पहली बार स्कूल जाता है, तो उसके साथ पूरा परिवार और समाज भी आगे बढ़ता है। इसी सोच के साथ राज्य सरकार 'प्रोजेक्ट अलंकार', 'ऑपरेशन कायाकल्प', 'मिशन प्रेरणा', 'मिशन निपुण' और 'कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना' जैसी योजनाओं के माध्यम से स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार कर रही है। साथ ही बच्चों के लिए पौष्टिक मध्याह्न भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

लगन और आत्मविश्वास से करें

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों में स्कूल आने की रुचि बढ़ाएं और खेलकूद व अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई को रोचक बनाएं। वहीं अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों का मूल्यांकन केवल अंकों से नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से करें।

उन्होंने प्रदेशवासियों से कहा कि यदि आसपास कोई बच्चा अब तक स्कूल नहीं पहुंचा है, तो उसे विद्यालय तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'स्कूल चलो अभियान' को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानें, बल्कि इसे समाज की सहभागिता से सफल जनआंदोलन बनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचेगी, तभी उत्तर प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल और समृद्ध बनेगा।

संबंधित सामग्री

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

राज्य

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण कई नदियाँ उफान पर हैं। स्कूल और फसलें डूबीं, कई शहरों में बाढ़ का अलर्ट जारी।

CM योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, 10 लाख लोगों को लाभ

राज्य

CM योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, 10 लाख लोगों को लाभ

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नई कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू, 10 लाख लोगों को मिलेगी 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा।

CM योगी ने मैनपुरी में शुरू की 111 विकास परियोजनाएं, अखिलेश पर किया वार

राज्य

CM योगी ने मैनपुरी में शुरू की 111 विकास परियोजनाएं, अखिलेश पर किया वार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में ₹682 करोड़ की लागत की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने विपक्ष पर भी हमला बोला।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन,  किरण एस. को सौंपी कमान

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन, किरण एस. को सौंपी कमान

UP सरकार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT गठित की, जिसकी अध्यक्षता IG लखनऊ रेंज किरण एस. करेंगे।

UP में भारी बारिश से बाढ़, नदियां उफान पर, घरों में घुसे मगरमच्छ

राज्य

UP में भारी बारिश से बाढ़, नदियां उफान पर, घरों में घुसे मगरमच्छ

उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, और घाघरा समेत कई नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर। स्कूल और फसलें डूबीं, कई जिलों में बाढ़ की स्थिति।