योगी ने मनाया शिक्षक दिवस

शिक्षकों के नाम CM योगी का खास संदेश, सेल्फी वीडियो में बोले- नवाचार से बदल रहा भविष्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान की सराहना की।

By : शिवम् पांडेय
शिक्षकों के नाम CM योगी का खास संदेश, सेल्फी वीडियो में बोले- नवाचार से बदल रहा भविष्य

योगी ने मनाया शिक्षक दिवस

शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी वीडियो साझा किया और शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा, तकनीक और नवाचार के जरिए शिक्षक नई पीढ़ी के भविष्य को दिशा देने का काम कर रहे हैं।

ज्ञान की विरासत

मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश की प्राचीन ज्ञान परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि यह प्रदेश सदियों से ज्ञान, साधना और संस्कारों की भूमि रहा है। काशी ने दुनिया को ज्ञान का प्रकाश दिया, जबकि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश दिया था। अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज भी भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रमुख केंद्र रहे हैं।

शुकतीर्थ का जिक्र

सीएम योगी ने शुकतीर्थ और नैमिषारण्य की परंपरा को भी याद किया। उन्होंने कहा कि करीब पांच हजार वर्ष पहले शुकतीर्थ में महर्षि शुकदेव जी ने श्रीमद्भागवत का प्रथम वाचन किया था। वहीं नैमिषारण्य में 88 हजार ऋषियों की साधना ने भारतीय ज्ञान परंपरा को समृद्ध किया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती से आयुर्वेद, अध्यात्म, दर्शन और भारतीय ज्ञान-विज्ञान की कई महान परंपराएं विकसित हुईं।

नवाचार पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शिक्षक प्राचीन ज्ञान को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का काम कर रहे हैं। तकनीक और नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षा के साथ संस्कार देकर नई पीढ़ी के भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवा शिक्षा अधिकारियों से किया संवाद, कहा- हमारी पहली प्राथमिकता ‘कोई भी बच्चा पीछे न रहे’

सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवा शिक्षा अधिकारियों से किया संवाद, कहा- हमारी पहली प्राथमिकता ‘कोई भी बच्चा पीछे न रहे’

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षा व्यवस्था में युवा नेतृत्व और नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए 'एजुकेशन डायलॉग' कार्यक्रम आयोजित किया।

हरियाणा में शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, 250 सीएम-ईईई स्कूल होंगे विकसित; CM सैनी ने शिक्षकों को लेकर भी किया बड़ा ऐलान

हरियाणा में शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, 250 सीएम-ईईई स्कूल होंगे विकसित; CM सैनी ने शिक्षकों को लेकर भी किया बड़ा ऐलान

हरियाणा सरकार ने शिक्षक दिवस पर शिक्षा सुधार के लिए नई योजनाएं और स्कूल विकास की घोषणाएं कीं, सीएम नायब सिंह सैनी ने जानकारी दी।

योगी का सपा पर तंज- सैफई महोत्सव पर खर्च की जगह शिक्षा पर पैसा लगाते तो लाखों बच्चों का भविष्य बनता

योगी का सपा पर तंज- सैफई महोत्सव पर खर्च की जगह शिक्षा पर पैसा लगाते तो लाखों बच्चों का भविष्य बनता

उत्तर प्रदेश में शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 81 शिक्षकों को सम्मानित किया, पुरानी व्यवस्थाओं पर निशाना साधा।

शिक्षक दिवस पर CM धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, बोले- गुरु जीवन को सार्थक दिशा देने वाले पथप्रदर्शक

शिक्षक दिवस पर CM धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, बोले- गुरु जीवन को सार्थक दिशा देने वाले पथप्रदर्शक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में श्रद्धांजलि दी और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा।

सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचकर शिक्षक को न भूलें, CM मान बोले- जिंदगी की परीक्षा में नहीं चलता नकल का सहारा

सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचकर शिक्षक को न भूलें, CM मान बोले- जिंदगी की परीक्षा में नहीं चलता नकल का सहारा

पंजाब में अध्यापक दिवस के अवसर पर 50 शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्यस्तरीय पुरस्कारों से नवाजा गया।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 5 september