योगी बोले - देश में कोई नया जिन्ना पैदा न हो, गोरखपुर में सीएम योगी की एकता यात्...

yogi-adityanath-unity-march-gorakhpur-vande-mataram-schools

योगी बोले - देश में कोई नया जिन्ना पैदा न हो, गोरखपुर में सीएम योगी की एकता यात्रा, वंदे मातरम् को स्कूलों में अनिवार्य करने का ऐलान

योगी बोले - देश में कोई नया जिन्ना पैदा न हो गोरखपुर में सीएम योगी की एकता यात्रा वंदे मातरम् को स्कूलों में अनिवार्य करने का ऐलान

Yogi Adityanath in Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता यात्रा निकाली। इस दौरान सीएम योगी ने करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जगह-जगह सीएम योगी पर फूलों की वर्षा की गई और “भारत माता की जय” के नारे लगाए गए। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस से भारत को एक सूत्र में बांधा, और आज की युवा पीढ़ी को भी उसी भावना को आगे बढ़ाना होगा। [caption id="attachment_115943" align="alignnone" width="633"]गोरखपुर में सीएम योगी की एकता यात्रा गोरखपुर में सीएम योगी की एकता यात्रा[/caption]

वंदे मातरम् को लेकर बड़ा ऐलान

गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के सभी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ का नियमित और अनिवार्य गायन किया जाएगा। सीएम ने कहा,
वंदे मातरम् विदेशी दास्तां से मुक्त होने का मंत्र बना। ऐसे गीत को भी साम्प्रदायिक कहकर कांग्रेस ने संशोधित करना चाहा। उनकी यह तुष्टिकरण की नीति 1947 में देश के विभाजन का कारण बनी।
योगी ने कहा कि “वंदे मातरम्” न केवल एक गीत है, बल्कि यह भारत की आत्मा और आज़ादी की भावना का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के स्कूलों में इस गीत को गाकर नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत किया जाएगा।

योगी बोले – देश में कोई नया जिन्ना पैदा न हो

सीएम योगी ने अपने भाषण में एक बार फिर देश की एकता और अखंडता पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि “भारत के अंदर कोई नया जिन्ना पैदा न होने पाए।” योगी बोले, “अगर कोई नया जिन्ना पैदा होने का साहस करता है, तो उसे दफन करके रख देना चाहिए। सरदार पटेल ने जिस भारत की नींव रखी, उसे कोई तोड़ नहीं सकता।” उनके इस बयान पर भीड़ ने जोरदार नारेबाजी की और “वंदे मातरम्” के जयघोष से माहौल गूंज उठा।

Yogi Adityanath in Gorakhpur: 25 नवंबर तक होंगी यात्राएं

सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर यह एकता यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की जा रही है। योगी सरकार ने तय किया है कि 25 नवंबर तक हर विधानसभा क्षेत्र में 10 किलोमीटर लंबी पदयात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं का उद्देश्य है –
  • सरदार पटेल के योगदान को याद करना,
  • युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संदेश फैलाना,
  • और समाज के हर वर्ग में एकता और समरसता का भाव जगाना।

जनता ने किया स्वागत

Yogi Adityanath in Gorakhpur: गोरखपुर की सड़कों पर जब सीएम योगी पैदल चल रहे थे, तब जनता ने उन पर फूल बरसाए और भारत माता की जय के नारे लगाए। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी इस यात्रा में शामिल हुए।

“जो राम का है, वही हमारे काम का है..” CM योगी ने RJD और कांग्रेस पर कसा तंज

Yogi Adityanath Bihar Rally: बिहार विधानसभा चुनावी माहौल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मधुबनी जिले के बिस्फी और सुपौल में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में आज बिहार की सड़कें विकास की गवाही दे रही हैं, गांव प्रगति की नई पहचान बन चुके हैं और युवाओं में आत्मविश्वास की नई लहर है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की जनसभा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की जनसभा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कांग्रेस और राजद पर करारा प्रहार किया। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राज्य

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

मनोरंजन

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के ट्रॉमा पर की बात

रिया चक्रवर्ती ने टीवी शो 'डबल डेट' में अपने ट्रॉमा के बारे में बात की, जिसमें PTSD और लंबी थेरेपी के मुद्दे शामिल थे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद के दिनों का जिक्र किया।