भोपाल में राहुल गांधी के पुतले पर गोबर पोतकर जलाया, राम मंदिर मुद्दे पर VHP-बजरं...

विरोध प्रदर्शन भोपाल में

भोपाल में राहुल गांधी के पुतले पर गोबर पोतकर जलाया, राम मंदिर मुद्दे पर VHP-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन

भोपाल में विहिप और बजरंग दल ने संसद में राम मंदिर चढ़ावे के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन का विरोध किया।

भोपाल में राहुल गांधी के पुतले पर गोबर पोतकर जलाया राम मंदिर मुद्दे पर vhp-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन

संसद परिसर में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर विपक्ष के सांकेतिक प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को भोपाल में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापम चौराहे से शुरू हुआ विरोध मार्च लिंक रोड तक पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी का पुतला जलाया गया और उसके चेहरे पर गोबर पोतकर विरोध दर्ज कराया गया।

बैरिकेड पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही लिंक रोड पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की थी। मार्च के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कुछ देर तक धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस ने हालात पर नियंत्रण बनाए रखा और प्रदर्शन को आगे बढ़ने नहीं दिया।

राहुल गांधी के खिलाफ लगे नारे

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "राम विरोधी होश में आओ", "पप्पू मियां" और "राहुल गांधी मियां" जैसे नारे लगाए। विहिप और बजरंग दल के नेताओं का आरोप था कि संसद में राम मंदिर के चढ़ावे के मुद्दे पर जिस प्रकार का सांकेतिक प्रदर्शन किया गया, उससे करोड़ों रामभक्तों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।

विहिप ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विश्व हिंदू परिषद मध्यभारत के प्रांत सह मंत्री जितेंद्र चौहान ने कहा कि संसद में संत वेश धारण कर विरोध प्रदर्शन करना और रामलला के चित्र का इस्तेमाल करना हिंदू आस्था का अपमान है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा मामले की एसआईटी जांच और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी पहले से जारी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है, इसलिए इस मुद्दे पर राजनीतिक प्रदर्शन का कोई औचित्य नहीं है।

संत समाज ने जताई नाराजगी

मध्य प्रदेश संत समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी अनिलानंद ने भी संसद में हुए प्रदर्शन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि रामलला के चित्र का उपयोग कर भगवान राम को बदनाम करने की कोशिश की गई है। उनके अनुसार राम मंदिर ट्रस्ट ने स्वयं शिकायत दर्ज कराई थी, आरोपियों पर कार्रवाई हो चुकी है और मामले को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसे करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए विपक्ष के प्रदर्शन की निंदा की।

संबंधित सामग्री

पंजाब में किसान आंदोलन फिर तेज, सरकार से वार्ता रही बेनतीजा

राज्य

पंजाब में किसान आंदोलन फिर तेज, सरकार से वार्ता रही बेनतीजा

पंजाब में किसानों ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर की मांग की, जो ऋण प्रक्रिया के दौरान खाली चेक लेते हैं। नई मांगों के साथ आंदोलन को और तेज करने का ऐलान।

भोपाल में दूषित पानी पर बवाल: संगठनों ने जारी किया VIDEO, निगम के शुद्ध जल के दावे पर उठाए सवाल

राज्य

भोपाल में दूषित पानी पर बवाल: संगठनों ने जारी किया VIDEO, निगम के शुद्ध जल के दावे पर उठाए सवाल

भोपाल के गैस प्रभावित इलाकों में दूषित पेयजल सप्लाई का मुद्दा उग्र हुआ। संगठनों ने नगर निगम पर सीवेज मिले पानी सप्लाई का आरोप लगाया।

भोपाल में आवासीय भवनों में कमर्शियल गतिविधियों पर सख्ती, 1018 प्रतिष्ठानों को नोटिस,कई दुकानें बंद

राज्य

भोपाल में आवासीय भवनों में कमर्शियल गतिविधियों पर सख्ती, 1018 प्रतिष्ठानों को नोटिस,कई दुकानें बंद

भोपाल नगर निगम ने आवासीय इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कई दुकानों और प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया।

Gen Z के बाद Gen Alpha का प्रदर्शन, बिहार की स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर 4 km चले पैदल

राज्य

Gen Z के बाद Gen Alpha का प्रदर्शन, बिहार की स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर 4 km चले पैदल

Following Gen Z's NEET paper leak outcry, Gen Alpha students in Bihar's Gaya marched to demand basic school amenities.

संसद में पुजारी बनकर पहुंचे पप्पू यादव, राहुल ने दिया चंदा, दान पेटी लेकर भागे

देश-विदेश

संसद में पुजारी बनकर पहुंचे पप्पू यादव, राहुल ने दिया चंदा, दान पेटी लेकर भागे

संसद के मानसून सत्र में सपा-कांग्रेस ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अनोखा प्रदर्शन किया, जिसमें पप्पू यादव ने पुजारी का रूप धारण किया।