इंफ्लुएंसर की पिटाई

वाराणसी में इंफ्लुएंसर को 2 लड़कियों ने पीटा, लड़की को कहा था मोटी

वाराणसी में इंफ्लुएंसर और छात्रा वैष्णवी को उनकी क्लासमेट्स प्रिया और ऐश्वर्या ने कथित तौर पर पीटा।

वाराणसी में इंफ्लुएंसर को 2 लड़कियों ने पीटा, लड़की को कहा था मोटी

इंफ्लुएंसर की पिटाई

वाराणसी में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को 2 लड़कियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इंफ्लुएंसर वैष्णवी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में Exam देने आई थीं। पेपर खत्म होने के बाद छात्र-छात्राएं आपस में फेयरवेल मना रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 4:30 बजे 2 लड़कियों ने वैष्णवी को घेर लिया और बाल पकड़कर गिरा-गिराकर पीटा।

इंफ्लुएंसर से मारपीट

वैष्णवी ने बताया कि मैं पेपर देने के बाद निकल रही थी। तभी 1 लड़की बोली कि इसे मेरे सामने से हटाओ। मैंने कहा- चुप कर मोटी। इसके बाद वह दौड़ते हुए आई और मुझे पीटने लगी। उसके साथ उसकी 1 दोस्त भी थी, उसने भी मुझे पीटा। कई लड़कियों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने मुझे नहीं छोड़ा। लगातार मारती रहीं। इस दौरान वहां खड़े कॉलेज के गार्ड्स ने भी बचाने की कोशिश नहीं की। 

क्या है मामला?

बता दे वैष्णवी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मास कम्युनिकेशन की छात्रा है। वह इंफ्लुएंसर भी है। 2 सेमेस्टर की टॉपर रह चुकी है। शुक्रवार सुबह 9 से 12 बजे तक मानविकी संकाय में उसके चौथा सेमेस्टर की लास्ट परीक्षा थी। पेपर खत्म होने के बाद छात्र-छात्राएं कॉलेज में रुककर इंजॉय कर रहे थे। तभी वैष्णवी की क्लासमेट प्रिया और ऐश्वर्या ने अचानक उसे पकड़ लिया और पीटने लगीं। शोर की आवाज सुनकर मौके पर कई छात्र-छात्राएं इकट्ठा हो गए। कुछ छात्राओं ने बीच-बचाव कर तीनों को अलग करने का प्रयास किया। लेकिन दोनों लड़कियां लगातार वैष्णवी को मारती रहीं। उसे जमीन पर गिरा दिया।

संबंधित सामग्री

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर के तेजाजी नगर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा निकिता ने आत्महत्या कर ली। परिवार के बाहर होने पर घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के पास शिवम रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस अभी जांच कर रही है।

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में ईशू कन्नौजिया की हत्या उसके दोस्तों ने की, जिन्होंने पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए उसे शराब पिलाकर मार डाला।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026