अल्मोड़ा में 100 m गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रोली, 2 युवकों की मौत

ट्रैक्टर दुर्घटना में 2 की मौत

अल्मोड़ा में 100 m गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रोली, 2 युवकों की मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, जिससे 2 युवकों की मौत हो गई। बचाव दल ने शव बरामद किए।

अल्मोड़ा में 100 m गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रोली 2 युवकों की मौत

ट्रैक्टर दुर्घटना में 2 की मौत |

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 2 युवकों की मौत हो गई। घटना बागेश्वर रोड पर सुंदरपुर के पास ग्राम गधोली क्षेत्र में हुआ। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई।

100 मीटर गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली

सूचना मिलने के बाद SDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग बागेश्वर की तरफ जा रहे थे। हादसा दोपहर लगभग 1.20 बजे पर कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटरमार्ग पर सुंदरपुर के पास हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। 

2 शव बरामद

दुर्घटना की जानकारी DCR अल्मोड़ा के माध्यम से SDRF को दी गई। सूचना मिलते ही निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पहुंची। खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पास तलाशी लेने पर 2 व्यक्तियों के शव बरामद हुए। उनकी पहचान नेपाल के कैलाली के चत्ते राजी (26) और UP के रामपुर के अजीतपुर के रहने वाले उमेश (22) के तौर पर हुई।  

SDRF का रेस्क्यू

SDRF टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को 100 मीटर गहरी खाई से बाहर निकाला और मुख्य सड़क तक पहुंचाकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड सरकार द्वारा हरित परिवहन योजना की शुरुआत, CM धामी ने की प्रोत्साहन राशि वितरित

राज्य

उत्तराखंड सरकार द्वारा हरित परिवहन योजना की शुरुआत, CM धामी ने की प्रोत्साहन राशि वितरित

उत्तराखंड सरकार ने देहरादून में हरित परिवहन योजना के तहत वाहन स्वामियों को आर्थिक सहायता प्रदान की, जिससे पर्यावरण के अनुकूल वाहनों का उपयोग बढ़े।

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, चारधाम यात्रा स्थगित, नदियां उफान पर

राज्य

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, चारधाम यात्रा स्थगित, नदियां उफान पर

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन से यात्रा मार्ग बंद हो गए। चारधाम यात्रा स्थगित की गई, प्रशासन ने सुरक्षा के उपाय तेज किए।

बारिश का रौद्र रूप: हिमाचल में फ्लैश फ्लड, केदारनाथ यात्रा रुकी; 8 राज्यों में अलर्ट

देश-विदेश

बारिश का रौद्र रूप: हिमाचल में फ्लैश फ्लड, केदारनाथ यात्रा रुकी; 8 राज्यों में अलर्ट

भारी मानसूनी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड और उत्तराखंड में भूस्खलन की घटनाएं घटीं, केदारनाथ यात्रा रोकी गई, कई राज्यों में अलर्ट जारी।

रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह, CM धामी ने प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित

राज्य

रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह, CM धामी ने प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया।

CM पुष्कर सिंह धामी ने बच्ची से की बात, वीडियो हुआ वायरल

राज्य

CM पुष्कर सिंह धामी ने बच्ची से की बात, वीडियो हुआ वायरल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में एक स्कूली बच्ची से उसकी पढ़ाई और दैनिक जीवन के बारे में बात की।