उत्तराखंड में भीषण वनाग्नि

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भयानक आग, फायर वॉचर समेत 2 की मौत, हजारों पेड़ राख

उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में फैली वनाग्नि से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। चमोली और टिहरी में दो मौतें हुईं, जबकि आग रिहायशी क्षेत्रों की ओर बढ़ रही है।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भयानक आग, फायर वॉचर समेत 2 की मौत, हजारों पेड़ राख

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भयानक आग

उत्तराखंड के जंगलों की आग लगातार विकराल होती जा रही है। उत्तरकाशी से चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और टिहरी तक वन क्षेत्र धधक रहे हैं। उत्तरकाशी में जंगलों की आग का धुआं शहर तक पहुंच चुका है। अल्मोड़ा में आग घरों के नजदीक आ गई है। जबकि चमोली के बिरही इलाके में आग बुझाने गए एक फायर वॉचर की खाई में गिरने से मौत हो गई।

जिंदा जली महिला

टिहरी के कीर्तिनगर क्षेत्र में घर की ओर बढ़ रही आग बुझाने गई एक महिला जिंदा जल गई। दूसरी ओर, चमोली के नारायणबगड़ में भीषण वनाग्नि में हजारों शिशु पौधे जलकर राख हो गए। तेज गर्मी और हवाओं के कारण आग तेजी से रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रही है, जिससे प्रशासन और राहत एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

आग का खौफनाक रूप

टिहरी के कीर्तिनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत पैंडुला में जंगल की आग बुझाने गई 50 साल की अंजू देवी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर की ओर बढ़ रही आग को रोकने के लिए वह जंगल की ओर गई थीं। इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गईं और बुरी तरह झुलस गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को घटना की सूचना मिली। वहीं, चमोली जिले के बिरही क्षेत्र में आग बुझाने के दौरान एक फायर वॉचर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ज्योतिर्मठ विकासखंड के पाखी-जलग्वाड़ गांव निवासी 43 साल के राजेंद्र सिंह पुत्र नंदन सिंह के रूप में हुई है।

संबंधित सामग्री

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत; 5 महिलाएं शामिल

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत; 5 महिलाएं शामिल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोग मारे गए और 12 घायल हुए।

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें कई विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी और अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

मिलावट-जमाखोरी पर धामी सरकार का चाबुक, हर जिले में ताबड़तोड़ जांच

उत्तराखंड में त्योहारी सीजन पर नजर रखते हुए सरकार ने मिलावट और जमाखोरी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा टीमों ने निरीक्षण और सैंपलिंग की।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026